जयपुर

डिफेन्स मिनिस्टर Rajnath Singh से मिले सांसद Hanuman Beniwal, जानें क्या हुई बात

सेना भर्ती नागौर से जोधपुर स्थानांतरित होने का मामला, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले सांसद हनुमान बेनीवाल, भर्ती जारी रखने के पीछे बताई कई वजह, कहा- भर्ती शिफ्ट होने से युवाओं, सैनिक परिजनों में निराशा, हस्तक्षेप कर उचित कदम उठाने की मांग, रक्षा मंत्री ने दिया उचित कदम उठाये जाने का आश्वासन  

2 min read
Sep 01, 2020
Hanuman Beniwal Met Rajnath Singh, demand Army Recruitment in Nagaur

जयपुर।

नागौर जिला मुख्यालय पर सेना भर्ती जारी रखने की मांग को लेकर सांसद हनुमान बेनीवाल ने सोमवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाक़ात की। नई दिल्ली में 17 अकबर रोड स्थित रक्षा मंत्री के निवास पर दोनों नेताओं के बीच करीब 45 मिनिट तक बातचीत हुई। इस दौरान नागौर में सेना भर्ती के अलावा अन्य राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर भी चर्चा हुई।

सांसद बेनीवाल ने रक्षा मंत्री को कई कारणों से अवगत करवाते हुए सेना भर्ती नागौर में ही जारी रखने की मांग की। उन्होंने कहा कि सेना भर्ती नागौर जिला मुख्यालय पर नहीं होने से जिले के युवाओं में निराशा है।

उन्होंने रक्षा मंत्री से इस मामले में व्यक्तिगत हस्तक्षेप करने और सेना मुख्यालय को नागौर जिला मुख्यालय पर ही सेना भर्ती को यथावत रखने के संबंध में आवश्यक आदेश जारी करने की अपील की। मुलाक़ात के बाद सांसद ने बताया कि उन्हें इस सम्बन्ध में रक्षा मंत्री से उचित कदम उठाये जाने का आश्वासन मिला है।

गौरतलब है कि सेना भर्ती पिछले कई सालों से नागौर जिला मुख्यालय पर होती आ रही है। लेकिन अब जयपुर जेडआरओ के अधीन होने वाली इस सेना भर्ती को इस बार जोधपुर एआरओ के अधीन कर दिया गया है।

ये भी बताया कारण
- सेना भर्ती पिछले कई सालों से नागौर जिला मुख्यालय पर होती आ रही है।
- नागौर जिला मुख्यालय पर भर्ती नहीं होने से जिले के युवाओं में निराशा है।
- सेना भर्ती में 25 हज़ार से भी अधिक आवेदन केवल नागौर जिले के युवाओं के ही आते हैं।
- देश की आजादी से लेकर अब तक नागौर जिले के सैनिकों ने देश की रक्षा के लिए अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। समय-समय पर देश के लिए बलिदान भी दिया है।
- सेना भर्ती स्थानांतरित हो जाने के कारण जिलेभर के युवाओं, सैनिकों के परिजनों तथा शहीद वीरांगनाओं में रोष व्याप्त है।
- जिले में होने वाली भर्ती में इतनी बड़ी संख्या में आवेदन आने के कारण इस भर्ती में अन्य जिलों को सम्मिलित भी नहीं किया जाता है।
- नागौर के युवा कद-काठी में भी फीट है।

Published on:
01 Sept 2020 01:37 pm