जयपुर

Hanuman Janmotsav 2023 : कलयुग में धर्म के रक्षक, ट्विटर पर हो रहा ट्रेंड जयबजरंगबली

ट्विटर #हनुमान जन्मोत्सव, #जयश्रीराम और #जयबजरंगबली ट्रेंड कर रहे हैं
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 Apr 2023, 10:23 AM IST
Hanuman Janmotsav 2023 : कलयुग में धर्म के रक्षक, ट्विटर पर हो रहा ट्रेंड जयबजरंगबली
Hanuman Janmotsav 2023 : कलयुग में धर्म के रक्षक, ट्विटर पर हो रहा ट्रेंड जयबजरंगबली

जयपुर। आज संकटमोचन बजरंगबली का जन्मोत्सव है। ट्विटर पर कई हैशटैग ट्रेंड में हैं। ट्विटर #हनुमान जन्मोत्सव, #जयश्रीराम और #जयबजरंगबली ट्रेंड कर रहे हैं। ट्विटर पर लोग लिख रहे हैं, भगवान हनुमान करेज, स्ट्रेंथ, लॉयल्टी, फोकस, विजडम एंड हुमिलिटी के लिए स्टैंड करते हैं। हनुमानजी को भक्ति और शक्ति का बेहतरीन उदाहरण बताया जा रहा है। ट्विटर पर उनको सद्गुणों की खान बताया जा रहा है।

शुभकामनाओं के साथ सोशल मीडिया पर लिखा जा रहा है, अपार शक्ति व समर्पण के प्रतीक संकटमोचन बजरंगबली जी से प्रार्थना है कि वह हम सभी को बल, बुद्धि, विवेक और उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें। हनुमान जी से कई सीख मिलती हैं। सबसे बड़ी सीख यह है कि लक्ष्य प्राप्ति तक रुकना नहीं है। हमें निरंतर परिश्रम और प्रयास करते रहना चाहिए। हनुमान जी से हमें जिज्ञासा मन में रखने की सीख भी मिलती है। गौरतलब है भगवान हनुमान कलयुग में भी हैं। हनुमान आठ चिरंजीवी में से एक हैं। कलयुग में धर्म के रक्षक के रूप में हनुमान जी निवास करते हैं।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार किसी भी कार्य में सफलता पाने के लिए या फिर युद्ध में विजय प्राप्ति के लिए हनुमान जी को लाल या केसरिया रंग का ध्वज अर्पित किया जाता है।कहते हैं कि अगर मंदिर में झंडा फरहराएंगे, तो व्यक्ति के मान-सम्मान में बढ़ोतरी होती है और हर कार्य में तरक्की मिलती है।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में शराब कंपनियों का मार्जिन घटाते ही खुली गड़बड़ी, वित्त विभाग के तत्कालीन अफसरों पर उठे सवाल; GSM को करोड़ों का घाटा

Exclusive: राजस्थान के ​कांग्रेस नेताओं ने अपनों के लिए बिछाई बिसात, 14 जिलों में जिला प्रमुख पद पर सीधी नजर

राजस्थान में लागू होगी खाद बिक्री की नई व्यवस्था, ये दस्तावेज नहीं है तो नहीं मिलेगी सब्सिडी वाली खाद

चीन-कजाकिस्तान से पढ़े 5 फर्जी डॉक्टर चढ़े को राजस्थान SOG के हत्थे, सरकारी मेडिकल कॉलेजों में कर रहे थे इंटर्नशिप!

Train Travel Update: राजस्थान में तकनीकी कार्य के चलते रेल यातायात रहेगा प्रभावित, कई रेलसेवाएं आंशिक रद्द एवं रेगुलेट रहेंगी