ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर किसी विशेष दिन हनुमान जी को चोला अर्पित किया जाता है, तो व्यक्ति को संकट से निजात मिलती है. मंगलवार, शनिवार और हनुमान जयंती के दिन हनुमान जी को चोला अर्पित करें। कहते हैं कि इस उपाय को करने से व्यक्ति के जीवन में कभी संकट नहीं आता। वहीं, चोला चढ़ाने वाले व्यक्ति के जीवन में भूत- पिशाच, शनि और ग्रह बाधा, रोग शोक, कोर्ट कचहरी, कर्ज, तनाव आदि की चिंताएं दूर हो जाती हैं।