18 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देव दीपावली की रूपरेखा तैयार, गंगा आरती के बाद लेजर व ड्रोन शो, आतिशबाजी देखने दुनियाभर से पहुंचेंगे पर्यटक

Varanasi News: वाराणसी की देव दीपावली को भव्य स्वरूप देने की तैयारी पूरी हो चुकी है। गंगा आरती के बाद शाम 7:20 पर लेजर शो का भव्य आयोजन किया जाएगा। उसके बाद 2100 ड्रोन रात 8 बजे आसमान में उड़ान भरेंगे...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Vijendra Mishra

•

Updated: 18 Nov 2026, 8:04 AM IST

Varanasi latest news

गंगा आरती होता है आकर्षण का केंद्र, (Pc- ganga seva nidhi Instagram)

Dev dipawali Varanasi: वैश्विक पहचान बन चुकी वाराणसी की देव दीपावली को भव्य स्वरूप देने की तैयारी पूरी हो चुकी है। गंगा आरती के बाद शाम 7:20 पर लेजर शो का भव्य आयोजन किया जाएगा। उसके बाद 2100 ड्रोन रात 8 बजे आसमान में उड़ान भरेंगे। वहीं, 8:30 पर ग्रीन आतिशबाजी का भी इंतजाम किया गया है। इस देव दीपावली को देखने के लिए देश और दुनिया भर से पर्यटक काशी पहुंचने वाले हैं। आलम यह है कि गंगा घाट के किनारे 95 प्रतिशत होटल फुल हो चुके हैं, जबकि होटल के बरामदे में भी गद्दे पर बैठने के लिए बुकिंग शुरू हो चुकी है।

जानें क्या है कार्यक्रम

जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया है कि देश और विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए इस बार शाम से लेकर रात तक विशेष सांस्कृतिक और आधुनिक तकनीक आयोजनों की एक विस्तृत श्रृंखला तैयार की गई है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर 24 नवंबर की शाम को 11 लाख दीपों से घाटों को जगमग किया जाएगा। इसके बाद लेजर शो, ड्रोन शो, ग्रीन आतिशबाजी इस कार्यक्रम का मुख्य हिस्सा होंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि काशी के सभी 88 पक्के घाटों को 5 लाख, गंगा पार रेतीले क्षेत्र में साढे तीन लाख और शहर के 103 कुंडों पर दीप जलाए जाएंगे। इसमें 10 लाख मिट्टी और एक लाख गोबर के दिए शामिल किए गए हैं।

शाम 7:20 से 7:45 के बीच लेजर शो और 3D प्रोडक्शन मैपिंग की जाएगी। 25 मिनट के विशेष 3D प्रोजेक्शन मेपिंग और लेजर शो के माध्यम से काशी की आध्यात्मिक विरासत को जीवंत किया जाएगा। वहीं, रात 8 बजे से 8:15 बजे तक 2100 स्वदेशी ड्रोन से भव्य शो किया जाएगा। दशाश्वमेध घाट के सामने गंगा के उस पार रेतीले क्षेत्र में आसमान में 15 मिनट तक अद्भुत ड्रोन शो प्रस्तावित है। इस शो में भगवान शिव, महेश्वर सूत्र, शिव तांडव और मां गंगा के के मनमोहक दृश्य दिखाए जाएंगे। वहीं, रात 8:30 बजे से 8:40 बजे तक ग्रीन आतिशबाजी की जाएगी। श्री काशी विश्वनाथ धाम के गंगा घाट के सामने यह ग्रीन आतिशबाजी प्रस्तावित है।

होटल हुए फुल

वहीं, इस भव्य देव दीपावली को देखने के लिए वाराणसी पहुंचने वाले पर्यटकों ने होटल में बंपर बुकिंग की है। पर्यटन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, जिले में 2200 गेस्ट हाउस और 4500 टू स्टार से फाइव स्टार होटल और होमस्टे मौजूद है, लेकिन यह व्यवस्थाएं कम पड़ गई हैं। शहर के 95 प्रतिशत होटल पहले ही फूल हो चुके हैं। होटल में कमरों की कमी के बाद अब होम स्टे संचालकों ने बरामदे में गद्दे डालकर पर्यटक को के ठहरने की व्यवस्था की है। हालांकि देव दीपावली के इस नजारे को देखने के लिए पर्यटकों को 5 से 10 हजार रुपए तक की चपत लग सकती है। आम दिनों में जहां होमस्टे के कमरे 1000 से 1500 में आसानी से उपलब्ध जाते थे, अब इनका किराया 2500 से 3500 रुपए तक हो चुका है।