जानकारी के मुताबिक, वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र के तुलसीपुर इलाके में स्थित प्रसिद्ध एक डोसा की दुकान पर हंगामा और तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। पीड़ित दुकानदार ने आरोप लगाया है कि शनिवार की रात 8 बजे काले रंग की एक्टिवा से दो युवतियां दुकान पर पहुंची और रंगदारी मांगने लगी। आरोप है कि पैसे ना देने पर दुकान में घुसकर जमकर हंगामा किया। इस दौरान दोनों ने दुकान का सारा सामान फेंक दिया और कर्मचारियों के साथ मारपीट की। वहीं, एक अन्य ग्राहक बच्चों को भी चोट लगी है। आरोप है कि जाते-जाते युवतियों ने जान से करने व झूठे मुकदमे में फंसने की धमकी भी दी। दुकानदार ने इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंप दिया है। वहीं अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।