वाराणसी के काशीपुरा के पीतल के कारीगर अनिल कुमार ने बताया कि विदेशों में बसे बिहार व पूर्वाचल के प्रवासी भारतीय अपनी जड़ों और परंपराओं से जुड़े रहने के लिए काशी में बने पीतल के सूप को प्राथमिकता से खरीद रहे हैं। इस वर्ष बनारस से लगभग 5 हजार पीतल के सूप अमेरिका, यूरोप और इंग्लैंड जैसे देशों में निर्यात किए गए हैं। बाजार में पीतल के सूप 1200 रुपए प्रति किलोग्राम की दर से बिक रहे हैं। वजन और नक्काशी के आधार पर एक सूप का वजन ढाई सौ ग्राम से लेकर डेढ़ किलोग्राम तक होता है। वहीं, इनकी कीमत 400 रुपए से 2 हजार रुपए तक है। टिकाऊ और शुभ माने जाने के कारण लोग बांस के साथ-साथ पीतल के सूप की भी को भी पूजा में शामिल कर रहे हैं।