जयपुर

हनुमानगढ़ में होटल मालिक की हत्या पर बिफरे टीकाराम जूली, बोले- प्रदेश में न पुलिस का खौफ, न कानून का डर

Rajasthan : हनुमानगढ़ में होटल मालिक की हत्या पर राजस्थान के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने बड़ी प्रतिक्रिया दी। टीकाराम जूली ने कहा यह प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था का शर्मनाक उदाहरण है, भाजपा राज में कानून व्यवस्था की सच्चाई है।
2 min read
• •
Updated: 31 May 2025, 12:49 PM IST
Hanumangarh Hotel Owner Murder Angry Tikaram Jully said there is no fear of police or Law in Rajasthan
राजस्थान के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली (फाइल फोटो पत्रिका)

Rajasthan : राजस्थान की कानून व्यवस्था पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने निशाना साधते हुए कहा कि भादरा, हनुमानगढ़ में एक होटल संचालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या करना, कोई सामान्य घटना नहीं, बल्कि प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था का शर्मनाक उदाहरण है, भाजपा राज में कानून व्यवस्था की सच्चाई है।

प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था का शर्मनाक उदाहरण

टीकाराम जूली ने अपने सोशल मीडिया अकांउट X पर लिखा कि हाल-ए-राजस्थान: राजस्थान में #गुंडाराज। उन्होंने लिखा कि भादरा, हनुमानगढ़ में एक होटल संचालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या करना, कोई सामान्य घटना नहीं, बल्कि प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था का शर्मनाक उदाहरण है, भाजपा राज में कानून व्यवस्था की सच्चाई है। राजस्थान में प्रतिदिन सामने आ रही ऐसी सनसनीखेज वारदातें: हत्या, लूट, बलात्कार, ताबड़तोड़ फायरिंग यह सब सरकार की प्रशासनिक विफलता का परिचायक हैं।

ऐसा लगता है जैसे अपराधियों को सरकार का संरक्षण प्राप्त हो

टीकाराम जूली ने लिखा कि प्रदेश में ना पुलिस का खौफ बचा है, ना कानून का डर। ऐसा लगता है जैसे अपराधियों को सरकार का संरक्षण प्राप्त हो। क्या जिम्मेदार इस घटना की निष्पक्ष जांच कर मृत्तक के परिवार को न्याय दिला पाएंगे? पूछता है राजस्थान : आखिर कब तक ऐसे ही मरते रहेंगे, कब तक चलेगा यह गुंडाराज?

होटल के बाहर बैठा था मालिक, गोली मारकर हत्या

हनुमानगढ़ के भादरा में स्थानीय हिसार बाइपास के निकट अजय होटल के बाहर बैठे सुरेश बिजारणियां (55 वर्ष) पुत्र भानीराम बिजारणियां निवासी डूंगरसिंहपुरा की शुक्रवार शाम को दो मोटरसाइकिल सवार युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार मृतक होटल का मालिक था। वह अपने होटल के बाहर बैठा था। मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए दो व्यक्तियों ने निकट पहुंचकर फायरिंग कर दी। फायरिंग में मृतक के गले में गोली लगने से व अन्य शरीर पर छर्रे लगने से मौत हो गई।

पुलिस कर रही है अपना काम

होटल के कर्मचारियों ने सुरेश बिजारणियां को राजकीय चिकित्सालय में लेकर आए। जिसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना की सूचना मिलने पर भादरा पुलिस हत्यारों की तलाश में लग गई है। राजकीय चिकित्सालय में पुलिस उप अधीक्षक संजीव कटेवा ने बताया कि पुलिस अपना काम कर रही है। समाचार लिखे जाने तक कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।

Updated on:
31 May 2025, 12:49 PM IST
Published on: