जयपुर

सावन में भगवान शिव को करें खुश, ये काम करने से होगी मनोकामना पूर्ण

सावन माह में भगवान शिव को करें खुश, ये करने से होगी मनोकामना पूर्ण
2 min read
• •
Updated: 27 Jul 2018, 5:50 PM IST
god prayer
god prayer

जयपुर। यदि आपको भी समाज में प्रतिष्ठा-धन बल चाहिए तो सावन माह में भगवान शिव की आराधना करें। इस बार बनने वाले विशेष संयोग से आपकी हर मनोकामना पूर्ण होगी। हर साल लोग जिस महीने का बेसबरी से इंतजार करते हैं। उस महीने ने बारिश की बोच्छारों के साथ दस्तक दे दी है। आमजन के जीवन में खुशी की सौगात लेकर आने वाला सावन माह 28जुलाई से शुरू हो रहा है। सावन के शुरू होते ही शिव मंदिरों में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ेगा। खास तौर से मंदिरों में शिव को खुश करने के लिए भक्त तरह-तरह के जतन करते नजर आएंगे। वहीं मदिरों में महिलाएं व युवतियां सोमवार के व्रत कर भोले को प्रसन्न करेंगी।

इस बार सावन में बनेगा विशेष संयोग

सावन का महीना आते ही बारिश की बूंदे हर किसी को अपनी तरफ आकर्षित करती हैं। बूंदों में भीगने से लोग अपने को रोक नहीं पाते और बारिश का जमकर लुत्फ उठाते नजर आते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिल रहा है, जहां हरियाली की चादर ओढ़े प्रकृति अपने सौंदर्य को छिपा नहीं पा रही है। वहीं लगातार हो रही अच्छी बारिश ने इस बार सावन के महीने में ठण्डक ओर घोल दी है। सावन का पहला सोमवार 30जुलाई को आने वाला है। इसके लिए महिलाएं शिव को प्रसन्न करने के लिए तैयारियों में जुटी है।

शिव और सावन का है गहरा नाता

शिव और सावन का गहरा नाता रहा है। इसके चलते शिव भक्त सावन महीने का लम्बे समय से इंतजार करते हैं। इस बार शिवजी को खुश करने के लिए भक्त कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। इसके चलते भोले की विधि विधान से पूजा अर्चना की जाएगी।

पांच सोमवार शामिल हैं इस सावन में

दरअसल, इस बार 30दिनों के सावन माह में पांच सोमवार शामिल है। इसके चलते सावन में विशेष संयोग बनने वाला है। संक्राति गणना के मुताबिक सावन में रोटक व्रत लग रहा है। शास्त्रों की मानें तो जिस सावन के महीने में पांच सोमवार आते हैं, उस साल रोटक व्रत लगता है। ऐसी मान्यता है कि पाचोंं व्रत करने पर भगवान शिव जल्दी खुश होते हैं और अपने भक्त की पुकार जल्द सुनते हैं। भक्त के द्वारा मांगी गई हर मनोकामना पूर्ण होती है।

ये है मान्यता

शास्त्रों के अनुसार भगवान शिव सावन के महीने में माता पार्वती की तपस्या से खुश हो गए थे। तपस्या से खुश होकर उन्हें पत्नी के रुप में स्वीकार किया। सावन माह में भगवान शिव भक्तों की हर कामना भी पूरी करते हैं। मान्यता है कि सावन के महीने में व्रत करने वाली युवतियों को मन पसंद वर की प्राप्ति होती है। शिव मंदिरो मे रुद्राभिषेक कर समाज में प्रतिष्ठा और धनबल हासिल कर सकते हैं।

Published on: