जयपुर

Har Ghar Tiranga: हर घर तिरंगा अभियान से गूंजा जयपुर, तिरंगे के रंग में रंगे शहर और गांव

Independence Day: देशभक्ति की भावना जगाने को निकली तिरंगा रैली, स्कूली बच्चों ने दी भागीदारी। राजीविका स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र, ग्रामीण महिलाओं के हस्तनिर्मित उत्पादों की धूम।

2 min read
Aug 06, 2025

Flag Rally: जयपुर। जयपुर जिले में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान पूरे उत्साह और जोश के साथ मनाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य आमजन में देशभक्ति की भावना को जागृत करना और तिरंगे के प्रति सम्मान को बनाना है। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के नेतृत्व में पूरे जिले में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें शहर से लेकर गांव तक की भागीदारी सुनिश्चित हो रही है।

अभियान के अंतर्गत राजकीय विद्यालयों में तिरंगे की वाल पेंटिंग, प्रभात फेरी, रंगोली एवं मांडणा प्रतियोगिता, राखी व पोस्टर प्रतियोगिता जैसे आयोजन हो रहे हैं। तिरंगा रैली, संगोष्ठी, जल स्त्रोतों की सफाई एवं स्वच्छता अभियान के जरिए बच्चों और युवाओं में देश के प्रति जागरूकता पैदा की जा रही है।

ये भी पढ़ें

RPSC: आयोग ने 1100 पदों पर निकाली भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू, 3 सितम्बर तक भर सकते हैं फॉर्म

इस अभियान के एक भाग के रूप में जिला कलेक्ट्रेट परिसर में 6 से 8 अगस्त तक राजीविका जयपुर स्वयं सहायता समूह द्वारा विशेष स्टॉल का आयोजन किया गया है। इन स्टॉलों में महिलाओं द्वारा तैयार किए गए ग्रामीण उत्पाद जैसे बाजरे के बिस्किट (जोबनेर), राखियां (आमेर व चाकसू), एवं हैंडीक्राफ्ट प्रोडक्ट (कोटखावदा) आकर्षण का केन्द्र बने हुए हैं।

जिला मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रतिभा वर्मा ने स्टॉल का अवलोकन करते हुए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने एवं आजीविका संवर्धन के लिए प्रेरित किया। 'हर घर तिरंगा' अभियान ना सिर्फ तिरंगे के सम्मान को बल दे रहा है, बल्कि सामाजिक भागीदारी और महिला सशक्तिकरण का प्रतीक भी बन रहा है।

ये भी पढ़ें

Raksha Bandhan Gift: बल्ले-बल्ले, रक्षाबंधन का तोहफा, दो दिन रोडवेज बसों में मिलेगी निशुल्क यात्रा की सुविधा, आदेश जारी

Published on:
06 Aug 2025 09:45 pm
Also Read
View All
9 बहनों के इकलौते भाई की मौत, जयपुर-दिल्ली सड़क हादसे में छीनी परिवार की खुशियां, मचा कोहराम

राजस्थान विधानसभा में हाई-वोल्टेज ड्रामा, गरमाये मुद्दे के बीच हाथापाई की नौबत ! BJP विधायक का ऐलान ‘… तो इस्तीफा दे दूंगा’

जयपुर में 3 लाख की भैंसें चोरी…दीवार फांदी, खूंटे से खोला और उड़ा ले गए, खूब देती है दूध

Good News : उत्तर पश्चिम रेलवे का बड़ा तोहफा, राजस्थान की 9 स्पेशल ट्रेनों में बढ़ाए 57 जनरल कोच, इस रूट के यात्रियों की तो ‘बल्ले-बल्ले’

Rajasthan News : ‘मैदान तो जीता, पर अब सरकारी सिस्टम से मुकाबला’, आखिर क्यों छलक रहा राजस्थान के ‘चैम्पियन खिलाड़ियों’ का दर्द?

अगली खबर