जयपुर

Rajasthan Road Accident: शादी समारोह में आ रहे पिता-पुत्री दर्दनाक सड़क हादसे में गंभीर घायल, खुशियों के शोर में छाया सन्नाटा

Haryana Bus Hit Bike: हादसे के बाद पुलिस ने हरियाणा रोडवेज बस को थाने में लाकर खड़ा कर दिया। पुलिस के अनुसार दोपहर में जयपुर तिराहे के समीप हरियाणा रोडवेज बस ने एक बाइक के टक्कर मार दी।
2 min read
• •
Updated: 28 Nov 2024, 1:26 PM IST
Feature image

Shahpura Accident News: शाहपुरा शहर के जयपुर तिराहे के समीप बुधवार दोपहर में हरियाणा रोडवेज बस ने एक बाइक के टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार पिता पुत्री घायल हो गए। गंभीर हालात होने पर उपचार के लिए निम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद पुलिस ने हरियाणा रोडवेज बस को थाने में लाकर खड़ा कर दिया। पुलिस के अनुसार दोपहर में जयपुर तिराहे के समीप हरियाणा रोडवेज बस ने एक बाइक के टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार देवन निवासी फूलचंद भदालिया व उसकी पुत्री लक्की घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत एम्बुलेंस से सरकारी अस्पताल में पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने गंभीर घायल होने पर पिता पुत्री को रैफर कर दिया। परिजनों ने दोनों घायलों को निम्स अस्पताल ले जाकर उपचार शुरू करवाया। फूलचंद के सिर में गहरी चोट लगी है तथा बेटी लक्की के पैरों में चोट आई है। जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है।

शादी समारोह में शामिल होने आ रहे थे


परिजनों ने बताया कि देवन निवासी फूलचंद परिवार सहित जयपुर रहता है, जोकि बुधवार को घर पर बुआ की लड़की की शादी में शामिल होने के लिए फूलचंद व उसकी बेटी लक्की मोटरसाइकिल से जयपुर से आ रहे थे। जबकि उसकी पत्नी व अन्य बच्चे बस से घर आ रहे थे।

घायल के घर देवन में शादी समारोह के चलते खुशियों का माहौल बना था। मेहमानों का आवागमन भी लगा हुआ था कि अचानक हादसे की खबर सुनते ही विवाह समारोह में सन्नाटा छा गया। परिजन व मेहमानों का अस्पताल पहुंचना शुरू हो गया। निम्स अस्पताल में पहुंचकर परिजनों ने दोनों घायलों के हालात जाने।

Updated on:
28 Nov 2024, 1:26 PM IST
Published on: