जयपुर

Health news : सावधान ! चमगादड़ से इंसानों में आ रही ये जानलेवा बीमारी

HEALTH NEWS : पूर्वोत्तर राज्यों में चमगादड़ के शिकार से इबोला ( Ebola virus ) और मार्बर्ग जैसे जानलेवा वायरसों ( Deadly viruses ) के इंसानों में प्रवेश करने की आशंका बढ़ गई है। अभी तक दोनों बीमारियां लाइलाज बनी हुई हैं। एक अध्ययन में सामने आया जो लोग चमगादड़ों का शिकार करते हैं वो अपने को इस भयंकर बीमारी के संपर्क में आने का जोखिम उठा रहे हैं।
less than 1 minute read
Nov 05, 2019
Health news, Scientists, Ebola, Ebola outbreak, Bat

शोध टीम ने नगालैंड के मिमी गांव में शिकार किए जा रहे चमगादड़ों के रक्त-सीरम के नमूनों के विश्लेषण के निष्कर्षों के आधार पर इबोला जैसे वायरस के पनपने की आशंका जताई है। तीन-सदस्यीय शोध टीम में सिंगापुर से इयान मेनदेनहाल, पायलट दोविह और बेंगलूरु स्थित राष्ट्रीय जीवविज्ञान केंद्र के उमा रामाकृष्णन शामिल हैं। पीएलओएस नेग्लेक्चेड ट्रॉपिकल डिजीज नामक जर्नल में प्रकाशित शोध पत्र में बताया गया कुछ चमगादड़ों के ह्म्लड-सीरम के नमूनों में फाइलोवाइरस समूह मौजूद हैं, जो मानव और अन्य जानवरों में पाए जाने वाले एंटीबोडीज के प्रति सक्रिय हैं। इस वजह से इबोला वायरस चमगादड़ों से दूसरे जानवरों और इंसानों में फैल सकता है

चीन वाली प्रजाति नगालैंड में
नगालैंड से 800 किमी दूर चीन में फाइलोवाइरस प्रजाति में एंटीबोडीज का मौजूदगी पाई गई है, चमगादड़ की वही प्रजाति नगालैंड में भी है। चमगादड़ शिकारी या पालन करने वाले उसके लार, रक्त और बीट से संपर्क में आते हैं। ऐसे में इनमें इबोला जैसे वायरस का संक्र मण होने का खतरा बना रहता है।अध्ययन में संभावित क्षेत्रों में बीमारी का संक्रमण रोकने के लिए चमगादड़ों पर समुदाय-आधारित बेहतरीन निगरानी रखने की जरूरत का सुझाव दिया गया है। शोध के निष्कर्ष में लिखा हैं कि पूर्वोत्तर और म्यांमार में चमगादड़ों में मौजूद फाइलोवाइरस पथोजेनिक या लक्षणीय प्रकार का हैं।


लोग खाने में करते है इस्तेमाल
नगालैंड में जनजातीय लोग भोजन और दवाइयां बनाने के लिए पीढिय़ों से चमगादड़ों का शिकार और फार्मिंग करते आ रहे हैं। मिमी गांव के 85 लोगों के नमूनों में से 5 में ऐसे एंटीबोडीज मिले हैं, जो फाइलोवाइरस के खिलाफ प्रतिरोधक प्रतिक्रि या क रते मिले।

Updated on:
05 Nov 2019 08:05 am
Published on:
05 Nov 2019 08:03 am
Also Read
View All
जयपुर नगर निगम रण: वोट मांगने घर-घर पहुंचे प्रत्याशी, जानिए किस वार्ड में कैसा रहा चुनावी माहौल?

राजस्थान में पहली बार एक साथ गरजेंगे असदुद्दीन ओवैसी और हनुमान बेनीवाल, जानें RLP-AIMIM के ‘शक्ति प्रदर्शन’ में क्या ख़ास?

जयपुर के DAV स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया शिक्षक दिवस, छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से अपने गुरुओं का जताया आभार

Jaipur Nagar Nigam Election : डिप्टी सीएम दिया कुमारी के ‘गढ़’ में फंसा पेंच! विद्याधर नगर के कई वार्डों में BJP के बाग़ी, मुकाबला ‘टाइट’

राजस्थान निकाय चुनाव: सभी 10 निगम जीतने के लिए BJP अपना रही ‘महाराष्ट्र मॉडल’, जानें क्या है यह पूरा प्लान?