जयपुर

स्वस्थ जीवन जीने का आधार स्वस्थ आहार, थाली में न्यूट्रिशन जरूरी

स्वस्थ जीवन जीने का आधार स्वस्थ आहार है।
less than 1 minute read
Mar 14, 2024
nutrisian.jpg

जयपुर। आपकी थाली भरी होने के बाद भी आप कुपोषण के शिकार हो सकते हैं। नई रिसर्च के ताजा आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली, यूपी, राजस्थान समेत नॉर्थ बेल्ट यानी मोटे तौर पर हिंदी भाषी भारतीय भर पेट खाने के बाद भी पर्याप्त पोषण नहीं हासिल कर पा रहे हैं। कई भारतीय प्रोटीन, मिनरल्स और पोटेशियम जैसे न्यूट्रिशन से इतने दूर हैं कि इसका असर उनकी किडनी व अन्य अंगों पर दिखने लगा है।

संतुलित आहार और हेल्दी लाइफस्टाइल के फायदों के बारे में लोगों के बीच जागरूकता जरूरी है। हर व्यक्ति को स्वस्थ रहने के लिए खानपान की अच्छी आदतों को अपनाना चाहिए। अगर आप अपनी डाइट में अनहेल्दी चीजों को शामिल करते हैं, तो इससे आप कई गंभीर बीमारियों से परेशान हो सकते हैं।

न्यूट्रिशन है जरूरी की सीईओ और प्रमुख आहार विशेषज्ञ कीर्ति जैन ने बताया कि स्वस्थ जीवन शैली की ओर एक नई कदम बढ़ाता है। जैन ने वैशाली नगर स्थित रंगोली प्लाजा में शाखा के उद्घाटन के दौरान कही। उन्होंने कहा कि श्रेष्ठ आहार और स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करते हैं। उन्होंने कहा, स्वस्थ जीवन जीने का आधार स्वस्थ आहार है और हम यहां इसे प्राप्त करने के लिए आपके साथ हैं।

Updated on:
14 Mar 2024 10:45 pm
Published on:
14 Mar 2024 10:45 pm