बाइक चलाते दिल ने छोड़ा साथ

सोमेसर रानी थाना अंतर्गत सोमसर क्षेत्र पर शनिवार
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Dec 2015, 11:50 AM IST
Feature image

सोमेसर रानी थाना अंतर्गत सोमसर क्षेत्र पर शनिवार को बाइक चलाते समय व्यक्ति को अचानक दिल का दौरा पड़ा। दिल में अचानक दर्द होने पर उसने सड़क किनारे बाइक रोकी, वह बाइक सहित नीचे गिर गया। इस दौरान वहां से गुजर रहे राहगीरों ने 108 एम्बुलेन्स व नाडोल पुलिस चौकी को सूचना दी। पीडि़त को तत्काल नाडोल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार डुठारिया निवासी ओगडचंद मालवीय बाइक से देवली पाबुजी से डुठारिया की तफर आ रहा था। रास्ते में उसे अचानक से दिल का दौरा पड़ा। इस पर उसने बाइक को सड़क किनारे रोका और नीचे गिर पड़ा।

यह देख वहां से गुजर रहे राहगीरों ने एम्बुलेन्स को सूचना दी। मौके पर पहुंची 108 एम्बुलेन्स से उसे नाडोल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया है।

Published on: