जयपुर

Heat Wave Alert: राजस्थान में आज से चलेगी भयंकर हीटवेव, 45 डिग्री से अधिक पहुंचेगा पारा, IMD ने जारी किया अलर्ट

Rajasthan Weather Update : राजस्थान में बुधवार से मौसम में बदलाव आएगा। आंधी और बारिश की गतिविधियों में कमी आ जाएगी। इसी के साथ हीटवेव का दौर शुरू हो जाएगा। प्रदेश में दिन का तापमान 45 डिग्री से अधिक दर्ज होगा। 16 मई से राज्य के अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहने से तापमान में चार डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है।

2 min read
May 15, 2024
Heat Wave Alert Rajasthan Weather Update IMD Alert 45 degree mercury severe heat wave

Rajasthan Weather Forecast : प्रदेश में बुधवार से मौसम में बदलाव आएगा। आंधी और बारिश की गतिविधियों में कमी आ जाएगी। इसी के साथ हीटवेव का दौर शुरू हो जाएगा। प्रदेश में दिन का तापमान 45 डिग्री से अधिक दर्ज होगा। मौसम केन्द्र के अनुसार आंधी बारिश की गतिविधियां 15 मई से कम हो जाएंगी। बीकानेर, उदयपुर, कोटा संभाग में दोपहर बाद कहीं-कहीं मेघगर्जन दर्ज होने की संभावना है। 16 मई से राज्य के अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहने से तापमान में चार डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है।

मौसम केन्द्र के अनुसार जोधपुर, बीकानेर संभाग में 15-16 मई को अधिकतम तापमान 45 डिग्री दर्ज होने, हीटवेव की संभावना है। इसी प्रकार 17-18 मई को पश्चिम राजस्थान में तीव्र हीटवेव चलेगी।

इधर, जयपुर जिला प्रशासन ने हीटवेव की आशंका को देखते हुए आठवीं कक्षा तक के बच्चों की 15 मई से सत्रांक तक छुट्टी कर दी है। शहर में अधिकतर स्कूलों में 16 मई से गर्मियों की छुट्टियां शुरू हाेने वाली है। पिछले दिनों जयपुर का तापमान 43 डिग्री तक पहुंच गया था। इस दौरान शिक्षक और अभिभावक संगठनों ने बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए जिला प्रशासन से छुट्टी करने या स्कूलों का समय बदलने की मांग की थी। लेकिन जिला प्रशासन ने मांग को दरकिनार कर छुट्टी नहीं की थी।

माउंट में बारिश के बीच गिरे ओले

माउंट आबू में मंगलवार को मौसम के मिजाज बदलता रहा। सुबह गर्मी के बाद शाम को बादलों के बीच लुकाछिपी का खेल चलता रहने से उमस मिश्रित गर्मी का असर रहा। शाम करीब सवा चार बजे हल्की बारिश आरंभ हुई। जो देखते ही देखते तीव्रगति में तब्दील हो गई। बारिश के बीच छोटे-छोटे ओले भी पड़े।

इधर, प्रदेश में सबसे अधिक दिन का तापमान फलोदी में देखने को मिला। यहां का अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री दर्ज किया गया।

यह रहा दिन का तापमान

जगह : दिन का तापमान डिग्री सेल्सियस
भरतपुर : 41
अलवर : 42
पिलानी : 42.1
चित्तौडगढ़ : 41.2
जैसलमेर : 42.9
फलोदी : 44.2
बीकानेर : 41.0
चूरू : 41.8
गंगानगर : 42
धौलपुर : 42.4
अंता : 41.2
फतेहपुर : 42.4
करौली : 42

यह भी पढ़ें :

Published on:
15 May 2024 05:37 am