जयपुर

IMD Heavy Rain: राजस्थान के 13 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, 9 जिलों में स्कूलों की छुट्टी

Rajasthan Weather Today: मौसम विभाग ने सोमवार को प्रदेश के 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिसके चलते आज 9 जिलों में स्कूलों की छुट्टी है।

2 min read
Sep 08, 2025
राजस्थान में बारिश। फोटो: पत्रिका

Rajasthan Heavy Rain: जयपुर। राजस्थान में मानसून सक्रिय रहने से भारी बारिश का दौर जारी है। जालौर, सिरोही, बाड़मेर, बालोतरा, उदयपुर सहित कई जिलों में रविवार को तेज हवाओं के साथ कहीं अत्यंत भारी और कहीं भारी बारिश हुई। भारी बारिश का यह दौर आज भी बना रहने की प्र​बल संभावना है।

मौसम विभाग ने सोमवार को प्रदेश के 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिसके चलते आज 9 जिलों में स्कूलों की छुट्टी रहेगी। पिछले 24 घंटे की बात करें तो सबसे अधिक बारिश सांचौर में 8 बारिश दर्ज की गई।

ये भी पढ़ें

राजस्थान के इस जिले में 44 साल बाद ऐसा नजारा, 12 बांध लबालब; इन बांधों में भी आया पानी

इसके अलावा माउंट आबू में 6 इंच बारिश हुई। वहीं, अजमेर में 61, पिलानी में 38, डबोक में 52, संगरिया में 57 और जालौर में 66 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। कोटा, जयपुर, भरतपुर, अजमेर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में भी रविवार को हल्की-मध्यम बारिश का दौर चला।

School Holiday: इन 8 जिलों में स्कूलों की छुट्टी

भारी बारिश के अलर्ट के चलते आज प्रदेश के 9 जिलों में स्कूलों की छुट्टी रहेगी। सिरोही, जालोर, जैसलमेर, बाड़मेर, डूंगरपुर, बालोतरा, बांसवाड़ा और सलूम्बर जिले के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों व आंगनबड़ी केन्द्रों में अवकाश घोषित किया है। वहीं, उदयपुर जिले के नगर निगम परिक्षेत्र को छोड़कर सभी स्कूलों में अवकाश रहेगा। सिर्फ विद्यार्थियों का ही अवकाश रहेगा और स्टाफ को विद्यालय में उपस्थित होना होगा।

Heavy Rain Alert: आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 13 जिलों में भारी बारिश का डबल अलर्ट जारी किया है। मौसम केंद्र जयपुर ने सिरोही, बालोतरा, बाड़मेर, जैसलमेर और जालोर में अतिभारी बारिश को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, फलौदी, पाली, जोधपुर, सलूम्बर, उदयपुर, राजसमंद, डूंगरपुर, बांसवाड़ा में मेघगर्जन और वज्रपात के साथ भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। शेष अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह बारिश की गतिविधियों में गिरावट होने की संभावना है।

तीव्र होकर अवदाब में बदला वेल मार्क लो

मौसम केन्द्र के अनुसार दक्षिणी राजस्थान के ऊपर बना वेल मार्क लो तीव्र होकर अवदाब में बदल गया है, जो राजस्थान व आसपास के गुजरात के ऊपर बना हुआ है। इसके असर से दक्षिणी राजस्थान में कहीं-कहीं भारी से अत्यंत भारी बारिश दर्ज हुई है।

ये भी पढ़ें

Rain Alert: अगले 3 घंटे में राजस्थान के 18 जिलों में बारिश का डबल अलर्ट, इन 4 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

Also Read
View All

अगली खबर