जयपुर

Heavy Rain 29 August: एक बार फिर आया भारी बारिश का अलर्ट, अगले 3 घंटे में जयपुर सहित 8 जिलों में होगी “ताबड़तोड़ बारिश”

IMD Forecast: मौसम विभाग ने 29 अगस्त को दोपहर तीन बजे बाद अलर्ट जारी किया है। इस अलर्ट के तहत राजस्थान के जयपुर सहित 8 जिलों में भारी बारिश हो सकती है। ओरेंज अलर्ट के तहत जयपुर, बीकानेर, चूरू, सीकर, नागौर,चित्तौडगढ़़, पाली व राजसमंद जिलों में अगले तीन घंटे में भारी बारिश आने की संभावना जताई गई है।

less than 1 minute read
Aug 29, 2025
rajasthan weather alert,
पत्रिका फाइल फोटो

Rajasthan Weather Alert: जयपुर। राजस्थान में आज सुबह से ही कई जिलों में भारी बारिश का मौसम बना हुआ है। जयपुर सहित कई जिलों में तेज बारिश हो चुकी है। इधर मौसम विभाग ने एक बार फिर अगले तीन घंटे के लिए अलर्ट जारी किया है। इनमें 8 जिलों में ओरेंज व 24 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है।


मौसम विभाग ने 29 अगस्त को दोपहर तीन बजे बाद अलर्ट जारी किया है। इस अलर्ट के तहत राजस्थान के जयपुर सहित 8 जिलों में भारी बारिश हो सकती है। ओरेंज अलर्ट के तहत जयपुर, बीकानेर, चूरू, सीकर, नागौर,चित्तौडगढ़़, पाली व राजसमंद जिलों में अगले तीन घंटे में भारी बारिश आने की संभावना जताई गई है।


इसके अलावा मौसम विभाग ने 24 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। इनमें जयपुर शहर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, दौसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, सवाईमाधोपुर, करौली, टोंक, बूंदी, बारां, कोटा, बारां, झालावाड़, जालोर, सिरोही, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, भीलवाड़ा, जोधपुर व अजमेर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

Published on:
29 Aug 2025 03:52 pm