जयपुर

Heavy Rain in Rajasthan: अगले 180 मिनट में राजस्थान के इन 16 जिलों में होगी भारी बारिश, IMD ने डबल अलर्ट किया जारी

Rajasthan Rain: राजस्थान के 16 जिलों में भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग केंद्र जयपुर ने डबल अलर्ट जारी किया है।
less than 1 minute read
Jul 13, 2024
Feature image

राजस्थान में कई जगह बारिश का दौर कम होता नजर आ रहा है। प्रदेश के 16 जिलों में आज भी मेघगर्जन और व्रजपात के साथ झमाझम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने राजधानी जयपुर, टोंक, झालावाड़ और धौलपुर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि अजमेर, भीलवाड़ा, सीकर, नागौर, अलवर, भरतपुर, बूंदी, झुंझुनूं, सवाईमाधोपुर, चूरू, बारां और कोटा जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है.

शुक्रवार को प्रदेश के कुछ इलाकों में मेघ मेहरबान रहे तो कई जगह उमस से लोग परेशान रहे। पिछले 24 घंटों में बीकानेर, चुरू, गंगानगर, हनुमानगढ़, बूंदी, जयपुर व झुंझुनूं जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश दर्ज की गई है। पूर्वी राजस्थान में सर्वाधिक बारिश बूंदी में 86.0 मिमी व पश्चिमी राजस्थान के मुकलावा, श्रीगंगानगर में 97 मिमी बारिश दर्ज की गई है। इसके अलावा बीते 24 घंटे में बीकानेर में 56.2, जयपुर में 43, माउंटआबू में 39.2, सीकर में 20 मिमी बारिश दर्ज की गई। उधर, जयपुर में रात को तेज बारिश हुई।

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज मौसम विभाग ने राजधानी जयपुर, टोंक, झालावाड़ और धौलपुर में 30-50 प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और मध्यम से तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, अजमेर, भीलवाड़ा, सीकर, नागौर, अलवर, भरतपुर, बूंदी, झुंझुनूं, सवाईमाधोपुर, चूरू, बारां और कोटा जिलों में 20-30 प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और मध्यम हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Updated on:
13 Jul 2024 01:53 pm
Published on:
13 Jul 2024 01:53 pm