जयपुर

Heavy Rain Warning 28 August: राजस्थान के 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, अगले 2 घंटे तेज बरसात की संभावना

Monsoon Update: मौसम विज्ञान केन्द्र, जयपुर ने 28 अगस्त दोपहर एक बजे अलर्ट जारी किया है। इस अलर्ट के तहत राजस्थान के जयपुर, करौली, सवाईमाधोपुर, टोंक व करौली जिलों में अगले तीन घंटे में तेज बारिश की संभावना है। इसके अलावा कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।
less than 1 minute read
Aug 28, 2025
Feature image
IMD ने भारी बारिश का अलर्ट किया जारी (Photo-IANS)

Rain Alert in Rajasthan: जयपुर। राजस्थान में मानसून की सक्रियता बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार आज पांच जिलों में भारी बारिश आने की संभावना है।
मौसम विज्ञान केन्द्र, जयपुर ने 28 अगस्त दोपहर एक बजे अलर्ट जारी किया है। इस अलर्ट के तहत राजस्थान के जयपुर, करौली, सवाईमाधोपुर, टोंक व करौली जिलों में अगले तीन घंटे में तेज बारिश की संभावना है। इसके अलावा कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।
इसके अलावा मौसम विभाग ने 16 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। इस यलो अलर्ट के तहत राजस्थान के झुंझुनूं, सीकर, दौसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, बारां, कोटा, झालावाड़, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, अजमेर, भीलवाड़ा व चित्तौडगढ़़ जिले में अगले तीन घंटे में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।

आज व कल इन जिलों में भारी बारिश की संभावना

राजस्थान में अब भी भारी बारिश का दौर बना हुआ है। मौसम विभाग ने राजस्थान के चितौडगढ़़, प्रतापगढ़, राजसमंद व उदयपुर जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। इसके अलावा बाकी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं 29 अगस्त की बात की जाए तो राजस्थान के बारां, चित्तौडगढ़़, झालावाड़, कोटा व सवाईमाधोपुर इन पांच जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। बाकी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

Updated on:
28 Aug 2025 02:28 pm
Published on:
28 Aug 2025 02:27 pm