Heavy Rain Warning in Rajasthan : प्रदेश में आगामी तीन दिन तक भारी बारिश का अलर्ट ( Heavy Rain Alert ) जारी हुआ है। इस दौरान 40 से 45 किमी की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती है...
जयपुर।
जयपुर। राजस्थान में दो-चार दिनों से धीमे पड़े मानसूनी बारिश के दौर ने एक बार फिर से रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग ( IMD ) ने राजस्थान में भारी बारिश की चेतावनी ( Heavy Rain Warning in Rajasthan ) देते हुए लोगों को अलर्ट रहने को कहा है। मौसम विभाग के अनुसार फिर से सर्कुलेशन सिस्टम विकसित होने के साथ ही प्रदेश में झमाझम बारिश ( Heavy Rain ) का दौर शुरू हो गया है। इसके चलते मौसम विभाग ( IMD Rain Alert ) ने पूर्वी राजस्थान समेत प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश ( Rain ) का अलर्ट जारी किया है साथ ही लोगों को पूरी तरह से सावधानी बरतने के लिए भी कहा गया है। मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। दौसा, करौली, सवाईमाधोपुर, भरतपुर, अलवर, झुंझुनूं, सीकर समेत कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है। वहीं पश्चिमी राजस्थान में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। विभाग ने पूर्वी राजस्थान सहित केरल, पश्चिमी मध्यप्रदेश और केरल में मूसलाधार बारिश की संभावना जताई है।
राजस्थान में अगले 3 दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी ( Heavy Rain Warning in Rajasthan )
प्रदेश में आगामी तीन दिन तक भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। इस दौरान 40 से 45 किमी की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती है।
आज इन जिलों में हो सकती है भारी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार 14 अगस्त बुधवार को सवाईमाधोपुर, भरतपुर, धौलपुर, करौली।
15 अगस्त को इन जिलों में भारी बारिश
15 अगस्त गुरुवार को कोटा झालावाड, बारां, चितौडगढ़़, भीलवाड़ा, टोंक, अजमेर, बूंदी।
16 को इन जिलों में भारी बारिश
16 अगस्त शुक्रवार को सीकर, झुंझुनूं, जयपुर, अलवर जिले में भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है।
वहीं राजधानी जयपुर में भी मौसम ने फिर पलटा खाया और बारिश का थमा सिलसिला रविवार रात फिर शुरू हुआ। मंगलवार को शहर के कुछ इलाकों में बारिश हुई। सुबह बूंदाबांदी के साथ दिन की शुरूआत हुई। मंगलवार रात करीब दो से तीन घंटे तक रिमझिम बारिश का दौर चला। वहीं बुधवार की सुबह भी बारिश के साथ हुई। जयपुर में कही मध्यम तो कही हल्की बारिश का दौर जारी है।