जयपुर

Heavy Rain Warning: राजस्थान में देर रात 11 बजे बदला मौसम का मिजाज, 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

IMD Forecast: डूंगरपुर-बांसवाड़ा सहित छह जिलों में तीन घंटे तक भारी बरसात की चेतावनी। ओरेंज अलर्ट जारी, कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के भी आसार।

less than 1 minute read
Aug 19, 2025

Rajasthan Weather Alert: जयपुर। राजस्थान में मंगलवार को कई जिलों में बारिश का मौसम बना रहा है। इधर मौसम विभाग ने भी पूरे दिन बारिश का अलर्ट जारी किया। मौसम विभाग ने रात 11 बजे तक कुल नौ अलर्ट जारी किए। इनमें रात्रि साढे दस बजे छह जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है।

मौसम विज्ञान केन्द्र, जयपुर के अनुसार डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, सिरोही,उदयपुर, बाड़मेर जिले व आस-पास के जिलों में अगले तीन घंटे में भारी बारिश की संभावना जताई गई गई है। इन जिलों को मौसम विभाग ने ओरेंज अलर्ट में रखा है।

ये भी पढ़ें

Cow Sanctuary: सरकार की बड़ी पहल, हर पंचायत में खुलेगी गौशाला, पीपीपी मॉडल पर बनेगा गौ अभयारण्य

इसके अलावा झालावाड़, जैसलमेर, जालोर,चित्तौडगढ़़, अजमेर, भीलवाड़ा जिलों में बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

ये भी पढ़ें

Cardiac Tower: मार्च 2026 से शुरू होगा कार्डियक टॉवर, मरीजों को मिलेंगी हाई-टेक सुविधाएं
Published on:
19 Aug 2025 11:15 pm
Also Read
View All