जयपुर

अपने बच्चों के एडमिशन को लेकर समस्या है तो यहां दर्ज कराएं शिकायत, तुरंत होगा एक्शन

राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद की ओर से हेल्पलाइन नम्बर के साथ ही वॉट्सऐप नम्बर जारी किए हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 Jun 2023, 1:27 PM IST
school_students.png

जयपुर। राजस्थान में नि:शुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत गैर सरकारी विद्यालयों में मुफ्त प्रवेश के लिए अभिभावकों की शिकायतों का निस्तारण अब वॉट्सऐप के माध्यम से भी किया जाएगा। राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद की ओर से हेल्पलाइन नम्बर के साथ ही वॉट्सऐप नम्बर जारी किए हैं। इसको लेकर स्कूल शिक्षा सचिव नवीन जैन ने बताया कि आरटीई एडमिशन को लेकर शिकायतें प्राप्त हो रही हैं।


इन व्हाट्सएप नंबर पर करें शिकायत
इसको लेकर अभिभावक परेशान न हों क्योंकि इसके लिए नम्बर जारी किए गए हैं। अभिभावक वॉट्सऐप नम्बर 7014812375 और 7014878012 पर शिकायत कर सकते हैं। शिकायत मिलने के बाद परिषद स्तर पर जांच कर निस्तारण किया जाएगा। हैल्पलाइन नम्बर 0141-2719073 और 0151-222140 पर भी असुविधा होने पर सम्पर्क किया जा सकता है।

चयन प्रक्रिया जारी
प्रदेश में आरटीई के तहत नि:शुल्क प्रवेश के लिए शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने 19 मई को लॉटरी निकाली थी, ऑनलाइन रिर्पोटिंग 2 जून तक होनी है। इसमें विद्यालय का चयन किया जाएगा। लॉटरी में प्रथम चयनित निजी विद्यालय 6 जून तक आवेदनों की जांच करेंगे। वहीं 23 जून तक मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सम्बंधित निजी विद्यालयों की रिक्वेस्ट, बालक-बालिकाओं के दस्तावेज रि-अपलोड नहीं करने या संशोधन दर्ज करने के बारे में जांच करेंगे। 28 जून से 30 सितम्बर तक चयन होगा।

Published on: