25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खेलों में मेडल जीतने वाले कर्मचारियों के आए अच्छे दिन! गहलोत सरकार देगी स्पेशल इंक्रीमेंट

गहलोत सरकार की तरफ से खेल प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले राज्य कार्मिकों के लिए खजाना खोला गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 1 Jun 2023, 5:18 PM IST

ashok_gehlot_accouncement_for_players.png

जयपुर। राजस्थान सरकार में खेल कोटे से नौकरी कर रहे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। गहलोत सरकार की तरफ से खेल प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले राज्य कार्मिकों के लिए खजाना खोला गया है। इसके तहत राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीतने वाले कर्मचारियों को स्पेशल इन्क्रीमेंट दिया जाएगा। इसको लेकर राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के इस प्रस्ताव को अपनी मंजूरी दे दी है। उन्होंने कहा कि इससे कार्मिकों को खेलों में प्रोत्साहन मिलेगा।

यह भी पढ़ें : पवन ऊर्जा क्षेत्र में आए राजस्थान के अच्छे दिन, अब आई 676MW की परियोजनाएं, भारत में सबसे अधिक

CM ने इन प्रस्तावों का किया अनुमोदन
मुख्यमंत्री ने जो जिन प्रस्तावों के अनुमोदन किए उनमें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीतने पर राज्य कर्मचारी को स्पेशल इंक्रीमेंट दिए जाएंगे। इसमें 1 अप्रेल, 2023 और इसके पश्चात पात्र कार्मिकों को स्पेशल के लिए खेल आयोजन के 6 माह की अवधि में आवेदन करना होगा। कर्मचारियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन यानी पदक जीतने पर क्रमशः 1 और 2 स्पेशल इन्क्रीमेंट वैयक्तिक वेतन के रूप में राज्य सरकार की ओर से निर्धारित दर पर दिए जाएंगे। प्रस्ताव के अनुसार कार्मिक को पूरे सेवाकाल में अधिकतम 5 स्पेशल इन्क्रीमेंट ही मिलेंगे। स्पेशल का लाभ खेल प्रतियोगिता की समाप्ति वाले माह के अगले माह की पहली तारीख से देय होगा।

यह भी पढ़ें : महिलाओं ने गोबर से बनाया डिस्टेंपर पेंट और पुट्टी, जानिए कैसे किया ये कमाल

कार्मिकों को खेलों में मिलेगा प्रोत्साहन
राजस्थान सरकार में कार्मिकों के खेलों को प्रोत्साहन देने के लिए प्रदेश की गहलोत सरकार ने यह स्पेशल इंक्रीमेंट का फार्मूला तैयार किया है। हाल ही में राज्य कर्मचारियों ने राष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीता था। इस प्रस्ताव के बाद जो भी राज्य कर्मचारी मेडल जीतकर राजस्थान का नाम बढ़ाएगा उसे स्पेशल इंक्रीमेंट देकर सरकार प्रोत्साहित करेगी। सरकार की मंशा है कि राज्य कर्मचारी अधिक से अधिक खेलों में भाग लें और राज्य का नाम रौशन करें।