जयपुर

हैरिटेज नगर निगम को बड़ी कार्रवाई…आदर्श नगर जोन में छह अवैध निर्माण सील

हैरिटेज नगर निगम ने अवैध निर्माणों को सील किया। आदर्श नगर में कार्रवाई के दौरान जोन और सतर्कता शाखा की टीम साथ रही। नोटिस देने के बाद भी निर्माणकर्ता काम नहीं रोक रहे थे।

less than 1 minute read
May 31, 2024

जयपुर। हैरिटेज नगर निगम की ओर से शुक्रवार को अवैध निर्माण पर कार्रवाई की गई। आदर्श नगर जोन में छह निर्माण को निगम दस्ते ने सील कर दिया।
निगम आयुक्त अभिषेक सुराणा के निर्देश पर आदर्श नगर जोन उपायुक्त युगांतर शर्मा ने कार्रवाई की।

यहां हो रहा था अवैध निर्माण
-आदर्श नगर में बीस दुकान पर स्थित मकान संख्या 437 में चल रही थी व्यवसायिक गतिविधि, नोटिस के बावजूद काम नहीं रोकने पर निगम दस्ते ने सील किया।
-821, आदर्श नगर को भी सील किया।
-परकोटे में भी केजीबी के रास्ते में चल रहे अवैध निर्माण को सील किया। यहां मकान संख्या 3599 और 5426 में अवैध निर्माण चल रहा था।
-5ए, नाना जी को हवेली, फतेह टीबा पर भी बिना अनुमति के मकान का काम चल रहा था।
-54, गोटा फ्रेक्ट्री, मीठी कुई के रास्ते में भी सीलिंग की कार्रवाई की।

जोन उपायुक्त ने बताया कि सभी को काम रोकने का नोटिस भी जारी किया गया था। फिर भी भवन मालिक ने काम नहीं रोका।

Updated on:
31 May 2024 08:28 am
Published on:
31 May 2024 08:22 am
Also Read
View All

अगली खबर