Jaipur police clash: जयपुर में बीते शनिवार को लोगों को मंदिर के बाहर सड़क पर बेहद रौचक नजारा देखने को मिला। एक महिला थानेदार और कांस्टेबल में हुई मारपीट को देखकर लोग हैरान रह गए।
Jaipur police clash: जयपुर में बीते शनिवार को लोगों को मंदिर के बाहर सड़क पर बेहद रौचक नजारा देखने को मिला। एक महिला थानेदार और कांस्टेबल में हुई मारपीट को देखकर लोग हैरान रह गए। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस और लोगों ने बीचबचाव कर मामला शांंत कराया। वहीं अब महिला थानेदार ने मोती डूंगरी पुलिस थाने में कांस्टेबल के खिलाफ केस दर्ज कराया है। मामला भले ही शांत हो गया हो लेकिन मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं में घटना को लेकर चर्चा रही।
जयपुर के मोतीडूंगरी गणेश मंदिर दर्शन करने आई महिला थानेदार और ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल में शनिवार दोपहर मारपीट का मामला सामने आया। स्कूटी पार्किंग को लेकर महिला थानेदार का कांस्टेबल के बीच झगड़ा हुआ था। मोतीडूंगरी थाने में महिला थानेदार ने कांस्टेबल के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
पुलिस ने बताया- पुलिस मुख्यालय में तैनात महिला थानेदार (SI) शनिवार दोपहर अपने बच्चों के साथ स्कूटी से मोतीडूंगरी गणेश मंदिर दर्शन करने आई थी। मंदिर के पास रास्ते में महिला थानेदार ने अपनी स्कूटी खड़ी कर दी। ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल ने बीच रास्ते में स्कूटी खड़ी करने से मना किया। हालांकि महिला थानेदार ने कांस्टेबल को कहा कि वह दर्शन कर सिर्फ 10 मिनट में वापस आ जाएगी। लेकिन कांस्टेबल ने थानेदार की बात को अनसुना कर दिया और स्कूटी हटाने पर अड़ा रहा। जिसके बाद गर्मागर्मी होते ही दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार मोती डूंगरी स्थित गणेश मंदिर में दर्शन करने आई महिला थानेदार ने 10 मिनट में दर्शन कर वापस आने की बात कांस्टेबल को कही थी। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि महिला थानेदार ने कांस्टेबल को धक्का मार दिया। जिसके बाद बिफरे कांस्टेबल ने भी हाथापाई शुरू कर दी। मामला बढ़ता देख मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को मोती डूंगरी थाने ले गई। जहां महिला थानेदार ने कांस्टेबल के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई।
एडीसीपी (ईस्ट) अलोक सिंघल के अनुसार, महिला एसआइ की शिकायत पर एफआइआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच एसीपी (गांधी नगर)को सौंपी गई है। जांच के बाद मामले में दोषी पाए जाने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।