जयपुर

मौसम अपडेट: राजस्थान में होगा हिमालयी क्षेत्र की ‘बर्फबारी’ का असर, इस साल सर्दी तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड?

Aaj Ka Mausam: हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी शुरू हो चुकी है जिसका असर राजस्थान के मैदानी इलाकों में भी दिख सकता है। इस कारण हल्की ठंड बढ़ने की संभावना भी है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Oct 2025, 8:16 AM IST
Feature image

Rajasthan Weather Report: राजस्थान में अब सर्दी का मौसम धीरे-धीरे अपने पैर पसार रहा है। उत्तर से आ रही हवाओं के कमजोर होने और पूर्वी हवाओं के सक्रिय होने से तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। हालांकि दीपावली तक मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।

दिन में तेज धूप, रात में ठंडी हवाएं

पिछले 24 घंटों के मौसम के अनुसार राजस्थान के अधिकांश इलाकों में आसमान साफ और दिन में तेज धूप रही। वहीं सुबह और शाम के समय हल्की ठंडी हवाएं चलने से ठंडक महसूस हुई। विशेषज्ञों के अनुसार सर्दी का असर बढ़ने के बावजूद दिन के तापमान में वृद्धि हो सकती है लेकिन रात में ठंडक बरकरार रहेगी।

शुष्क रहेगा मौसम

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार अगले 48 घंटों तक राज्य में मौसम शुष्क रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है। नवंबर माह में शीतलहर और मावठ के असर से तापमान में गिरावट आ सकती है।

इस साल पड़ेगी हाड़कंपाने वाली ठंड

अक्टूबर के तीसरे सप्ताह तक राजस्थान में दिन और रात के तापमान के बीच बढ़ता हुआ अंतर सर्दी की ठंडक को और तेज कर सकता है। सर्दी का असर दीपावली तक बढ़ेगा और नवंबर-दिसंबर में सर्दी और शीतलहर के कारण हाड़कंपाने वाली ठंड का सामना प्रदेशवासियों को करना पड़ सकता है।

राजस्थान में पड़ेगी कड़ाके की सर्दी!

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस साल का शीतकाल सामान्य से अधिक सर्द रहने की संभावना है। ऐसे में पुराने रिकॉर्ड टूटने की भी संभावना है। उत्तर-पूर्वी हवाओं के कारण नवंबर के आखिर तक में शीतलहर और मावठ का असर देखने को मिल सकता है। हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी शुरू हो चुकी है जिसका असर राजस्थान के मैदानी इलाकों में भी दिख सकता है। इस कारण हल्की ठंड बढ़ने की संभावना भी है।

Updated on:
13 Oct 2025, 8:16 AM IST
Published on:
Also Read
View All
राजस्थान के चीफ सेक्रेटरी वी श्रीनिवास ने शेयर की 30 साल पुरानी ब्लैक एन्ड व्हाइट तस्वीर, जानिए क्यों है ये ख़ास?

राजस्थान में ‘विपक्षी’ कांग्रेस नहीं, अब ‘सत्ताधारी’ BJP उतरेगी सड़कों पर, प्रदेशभर में गरमाएगा राजनीतिक पारा, जानिए बड़ी वजह

पत्रिका ब्लॉकबस्टर सेल 25 अक्टूबर से- जयपुर के टॉप ब्रांड्स पर भारी छूट, साथ में मिलेंगे ढेरों बंपर प्राइज; ऐसे लें हिस्सा

Rajasthan Mining News: ‘राजस्थान में अवैध खनन धड़ल्ले से जारी- सरकारी निगरानी तंत्र पूरी तरह फेल’, जानिए क्या है बड़ी खबर?

Exclusive: महिला कोच में घुसने पर ₹2500 फाइन, लेकिन 72% ट्रेनों में कोच ही गायब! उत्तर पश्चिम रेलवे में महिलाओं के लिए बड़ी कमी