जयपुर

भाजपा के नए अध्यक्ष ने किया ऐसा ऐलान, जयपुर से लेकर दिल्ली तक मचा हडकम्प

भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष नहीं लड़ेंगे चुनावमदन लाल सैनी ने की घोषणा, नहीं लड़ेंगे चुनाव, पार्टी को लड़वाएं चुनाव  
2 min read
• •
Updated: 12 Jul 2018, 2:53 PM IST
CM Raje, Madan lal saini meets Amit Shah
CM Raje, Madan lal saini meets Amit Shah

जयपुर।
भाजपा के नए अध्यक्ष मदन लाल सैनी ने बड़ी घोषणा की है। उन्होंने एेलान किया है कि वे खुद चुनाव नहीं लड़ेंगे। बस पार्टी के लिए काम करेंगे और अन्य नेताओं को ही चुनाव लड़वाएंगे।
भाजपा प्रदेश कार्यालय में गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा। उन्होंने एेसे नेताओं को भी चुनाव नहीं लडऩे की सलाह दी है, जिनका स्वास्थ्य खराब रहता है। उन्होंने वर्तमान विधायकों के टिकट कटने के सवाल पर कोई टिप्पणी नहीं करते हुए कहा है कि किसको टिकट देना है और किसको नहीं। यह तय करना संसदीय बोर्ड का काम है। पार्टी फिर से सरकार बनाएगी, इसी लक्ष्य को ध्यान में रखकर भाजपा का कार्यकर्ता काम करेगा।

कार्यसमिति में आएंगे ७०० नेता
मदन लाल सैनी ने कहा कि बीस और इक्कीस जुलाई को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में भाजपा के करीब ७०० नेता शामिल होंगे। बैठक में प्रदेश पदाधिकारी और कार्यसमिति सदस्य के अलावा सांसद, विधायक, जिलाध्यक्ष, मोर्चा, प्रकोष्ठ, के नेताओं को भी बुलाया गया है। इस बैठक में २१ जुलाई को अमित शाह भी पूरे दिन रहेंगे। समापन के बाद अलग-अलग बैठकें होंगी, जिनमें वो शामिल होंगे। मुख्यमंत्री की यात्रा को लेकर उन्होंने कहा कि एक अगस्त से हम यात्रा शुरू करना चाहते हैं और पन्द्रह सितम्बर तक यात्रा चलाई जाएगी। यात्रा की तिथि सोमवार तक फाइनल हो जाएगी। यात्रा का समापन और शुरूआत कहां से होगी। यह अभी तय नहीं हुआ है। संघ की कार्यशैली को अपनाने के सवाल पर सैनी ने कहा कि हम सभी संघ के स्वयंसेवक हैं और संघ की कार्यशैली ही हमारी कार्यशैली है। संगठन में परिवर्तन के बारे में उन्होंने कहा कि कुछ परिवर्तन करने हैं, लेकिन अभी उसे अंतिम रूप नहीं दिया गया है। एक साथ चुनाव करवाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि केन्द्र कभी भी चुनाव करवाए। राजस्थान भाजपा पूरी तरह से तैयार है। पार्टी १८० सीटों के लक्ष्य को लेकर काम कर रही है और इसे पूरी करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

पिछले माह ही बने थे अध्यक्ष

भाजपा ने राज्यसभा सदस्य मदन लाल सैनी को पिछले माह 29 जून को ही राजस्थान भाजपा का नया अध्यक्ष घोषित किया था। सैनी की उम्र करीब 75 वर्ष हो चुकी है। ऐसे में माना जा रहा है कि उम्र के चलते ही उन्होंने चुनाव नहीं लडने का फैसला किया है। वैसे भी जब से नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बने हैं, पार्टी ने 75 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोगों को बडा पद देने से दूरी करना शुरु कर दिया है।

Published on:
Also Read
View All
Rajasthan Panchayat : राजस्थान में कई जिलों की ग्राम पंचायतों ने पेश की मिसाल, रजामंदी से चुने यहां ‘निर्विरोध’ सरपंच

राजस्थान को एक और ट्रेन की सौगात, दिवाली पर यूपी-बिहार जाने वाले यात्रियों को मिलेगा बड़ा फायदा

Rajasthan Politics: ‘जब मुख्यमंत्री के बेडरूम में दिया धरना’, भैरों सिंह शेखावत की जयंती पर दोहिते अभिमन्यु सिंह राजवी ने शेयर किया दिलचस्प किस्सा

Jaipur Crime: किसी और से बात करती थी प्रेमिका… इसी शक में कर दी हत्या; भतरपुर में पकड़ा गया आरोपी लिव-इन पार्टनर

साइबर क्राइम से बचने का असली तरीका: संदिग्ध नंबर, प्रोफाइल या लिंक देखकर सिर्फ ब्लॉक मत करो, तुरंत रिपोर्ट करो