जयपुर

Gold Rate Today: सोने-चांदी के दामों में ऐतिहासिक तेजी, जानें ताजा भाव

Gold Rate Today: सोने और चांदी की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं। ग्लोबल मार्केट में मची हलचल से कमोडिटी मार्केट में जोरदार तेजी आई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Apr 2023, 4:02 PM IST
gold_prick_hike.jpg
gold and silver prices

Gold Rate Today: सोने और चांदी की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं। ग्लोबल मार्केट में मची हलचल से कमोडिटी मार्केट में जोरदार तेजी आई। वैश्विक बाजार में सोने दाम 2000 डॉलर प्रति औंस के पार पहुंच गए, जबकि चांदी के भाव 25 डॉलर प्रति औंस के पार चले गए, जिसका असर घरेलू वायदा बाजार में भी देखने को मिला। जयपुर सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने के दाम 1100 रुपए उछलकर 62 हजार के करीब 61,400 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गए। दूसरी तरफ, चांदी भी 2900 रुपए चढ़कर 73,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर जा पहुंची।

सोना अब तक सबसे महंगा

जयपुर सर्राफा बाजार कमेटी के अध्यक्ष कैलाश मित्तल का कहना है कि वायदा बाजार हो या फिर हाजिर बाजार सोना अब तक के सबसे महंगे भाव पर बिक रहा है। दरअसल, अमेरिका में रोजगार के खराब आंकड़ों से इंटरनेशनल मार्केट में कॉमैक्स पर सोना तेजी से यह उछाल आया है। सर्राफा बाजार में लोग अपना पुराना सोना बेचकर मुनाफावसूली भी कर रहे है।

एक दिन में बिक जाता है 50 करोड़ का सोना

मित्तल के मुताबिक, जयपुर में एक दिन में 75 से 85 किलो सोना बिक जाता है, जिसकी कीमत 50 करोड़ के आसपास बैठती है। दोनों कीमती धातुओं के दामों में मौजूदा तेजी के बावजूद खरीदारों की तादाद कम नहीं हुई है।

Updated on:
5 Apr 2023, 4:02 PM IST
Published on: