जयपुर

जयपुर में सामने आया हिट एंड रन के दर्दनाक हादसे, इस तरह मासूमों की जिंदगी को रौंद गई तेज रफ्तार वाहन

जयपुर में सामने आया हिट एंड रन के दर्दनाक हादसे, इस तरह मासूमों की जिंदगी को रौंद गई तेज रफ्तार वाहन
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 May 2018, 10:27 AM IST
Feature image

दौसा/जयपुर

राजस्थान में लगातार हिट एंड रन के कई ऐसे मामले सामने आ रहे है, जिससे लोग सहम से गए है। ऐसा लग रहा कि राजधानी में तेज़ रफ़्तार का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा हैं। ताज़ा मामला राजस्थान के दौसा शहर का है। जहां बीती रात एक पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर मौत हो गई और उनका साथी इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद घायल युवक को जयपुर स्थित एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि ये घटना सैंथल थाना इलाके से होकर गुजरने वाली बापी रोड पर हुआ। बापी रोड से बीती रात संतोष, मुकेश और नाथूलाल एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। रात करीब एक बजे अचानक बापी रोड पर एक पिकअप ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। तीनों युवकों को घायल हालत में छोड़कर पिकअप चालक मौके से फरार हो गया।

जिसके बाद वहां से गुजरने वाले लोगों ने पुलिस को इस घटना कि सूचना दी। पुलिस जब तक मौके पर पहंची तब तक मुकेश और संतोष की मौत हो चुकी थी। उनके सिर से खून रिस रहा था। उनका साथी नाथू लाल हादसे में गंभीर घायल हो गया। उसने ही पुलिस को बताया था कि पिकअप की टक्कर से दोनो दोस्तों की मौत हुई। नाथूलाल ने पुलिस को बताया कि मरने वाले मुकेश और संतोष ममेरे भाई थे। तीनों मिलकर सेनेटरी का काम करते थे। फिलहाल पुलिस पिकअप चालक की तलाश कर रही है।

Published on: