जयपुर

Holiday : 21 मार्च को रहेगा अवकाश, स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर सब रहेंगे बंद, आदेश जारी

Weekend : 21 मार्च को स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, जिला कलक्टर ने दिए आदेश। लम्बा वीकेंड मनाने का मिलेगा मौका।
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Mar 2025, 11:20 AM IST
Feature image

जयपुर। कल यानी 21 मार्च को अवकाश रहेगा। इस दिन सभी स्कूल-कॉलेज व सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। 21 मार्च को शुक्रवार होने के कारण कई सरकारी दफ्तरों में कार्य करने वाले सरकारी कर्मचारियों को लम्बा वीकेंड भी मिलेगा।
जयपुर जिले में इस बार 21 मार्च (शुक्रवार ) का अवकाश रहेगा। इसके बाद 22 मार्च शनिवार और 23 मार्च का रविवार है। ऐसे में इस बार जयपुर जिले में लगातार तीन दिन का अवकाश रहेगा।


आपको बता दें कि 21 मार्च को जयपुर जिले में शीतलाष्टमी का अवकाश जिला कलक्टर की ओर से घोषित किया हुआ है। ऐसे में जयपुर जिले में तीन दिन तक लगातार अवकाश मनाने का मौका मिलेगा।


जयपुर जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र सोनी ने गत 27 नवम्बर को इस संबंध में आदेश जारी किए थे। इसमें जिला कलक्टर की ओर से स्थानीय अवकाश के तहत 21 मार्च को शीतलाष्टमी का भी अवकाश घोषित किया गया था। यह अवकाश शीतला अष्टमी के दिन जयपुर के चाकसू में लगने वाले मेले के लिए घोषित किया गया है।

Updated on:
20 Mar 2025, 11:20 AM IST
Published on: