1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

REET Answer Key : इंतजार खत्म ! 25 मार्च तक जारी होगी उत्तर कुंजी, जनवरी में तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा

REET Exam : रीट परीक्षा की ओएमआर शीट की स्कैनिंग लगभग पूरी, आंसर की जल्द। शिक्षक बनने का सपना होगा पूरा, 17 से 21 जनवरी के बीच भर्ती परीक्षा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Rajesh Dixit

•

Updated: 20 Mar 2025, 10:53 AM IST

REET Answer Key

REET Answer Key

जयपुर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (रीट)-2024 की आंसर की का इंतजार अब खत्म हो गया है। बोर्ड ने रीट के सभी प्रश्नपत्र बेवसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। संभावना जताई जा रही है कि इसकी आंसर की 25 मार्च तक जारी कर दी जाएगी।
आपको बता दें कि राजस्थान में तृतीय श्रेणी शिक्षक बनने के लिए रीट उत्तीर्ण करना अनिवार्य है। इसके बाद ही रीट पात्र अभ्यर्थी ही तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा में आवेदन कर सकता है।
इस बार रीट का आयोजन माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर की ओर से किया गया था। पिछले माह 27 व 28 फरवरी को तीन शिफ्टों में रीट आयोजित की गई।

उत्तर कुंजी पर आपत्ति के लिए मिलेगा 15 दिन का समय

रीट 2024 की उत्तर कुंजी 25 मार्च तक जारी की जाएगी। उत्तर कुंजी पर आपत्तियां दर्ज कराने के लिए 15 दिनों का समय निर्धारित किया गया है। ओएमआर शीट की स्कैनिंग का 90त्न कार्य पूरा हो चुका है और शेष कार्य शीघ्र पूरा किया जाएगा।

रीट-2022 का परिणाम आया था 66 दिन में

रीट-2022 का परिणाम 66 दिन में आया था। इस बार माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यह रेकॉर्ड का तोडऩा चाहता है। वह चाहता है कि इस बार परिणाम जल्द जारी हो। लेकिन परीक्षा के एक माह के अंदर आंसर की जारी होने और अगले 15 दिन तक उस पर आपत्तियां लेने से उम्मीद कम ही नजर आती है।
रीट परीक्षा के लिए 15.64 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे। इनमें से 13.72 लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी।

यह भी पढ़ें: इंतजार खत्म ! राजस्थान में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, 53,749 पदों पर होगी भर्ती, 21 मार्च से शुरू होंगे आवेदन

जनवरी 2026 में तृतीय श्रेणी शिक्षकों की होगी परीक्षा

राजस्थान में थर्ड ग्रेड शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने परीक्षा की तिथि और रिजल्ट जारी करने की तारीख घोषित कर दी है, जिससे अभ्यर्थियों में उत्साह है। यह परीक्षा केवल रीट पास अभ्यर्थियों के लिए होगी। भर्ती परीक्षा 17 से 21 जनवरी 2026 के बीच आयोजित होगी, और परिणाम 10 जुलाई 2026 को घोषित किया जाएगा। लंबे समय से शिक्षक बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए यह बड़ी खुशखबरी है।


यह भी पढ़ें: आ गई खुशखबरी, राजस्थान में शिक्षकों की भर्ती का इंतजार खत्म, थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा तिथि घोषित