2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

77वां गणतंत्र दिवस: दौसा में मंत्री ने छुए वीरांगनाओं के पैर, राज्यपाल ने SMS स्टेडियम में फहराया तिरंगा

Republic Day 2026: जयपुर में SMS स्टेडियम में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने ध्वजारोहण किया। युवाओं को नौकरियों, पेपर माफिया पर कार्रवाई और पुलिस कर्मियों के सम्मान की घोषणा हुई। दौसा में मंत्री ने वीरांगनाओं के पैर छुए, बड़ी चौपड़ पर BJP-कांग्रेस के अलग कार्यक्रम हुए।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Arvind Rao

Jan 26, 2026

77th Republic Day 2026

77th Republic Day 2026 (Patrika Photo)

Republic Day 2026: देश आज 77वां गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह और राष्ट्रभक्ति के माहौल में मना रहा है। राजस्थान की राजधानी जयपुर में राज्य स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन SMS स्टेडियम में किया गया, जहां राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। कार्यक्रम में देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ सुरक्षा बलों ने शौर्य प्रदर्शन किया।

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार ने युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खोले हैं। अब तक एक लाख युवाओं को सरकारी सेवा में नियुक्ति दी जा चुकी है, जबकि 1 लाख 54 हजार 547 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2026 के लिए एक लाख पदों पर भर्ती का कैलेंडर भी जारी किया गया है। राज्यपाल ने कहा कि सरकार ने नकल और पेपर माफियाओं पर सख्ती से कार्रवाई की है। अब तक 351 परीक्षाएं कराई गईं, जिनमें एक भी पेपर लीक नहीं हुआ। पुराने मामलों में दोषियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

समारोह के दौरान राजस्थान पुलिस के 17 जांबाज पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक और पुलिस पदक से सम्मानित किया गया। सीकर रेंज के आईजी सत्येंद्र सिंह को भी राष्ट्रपति पुलिस पदक प्रदान किया गया।

वहीं, दौसा जिले में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने वीरांगनाओं का सम्मान करते हुए उनके पैर छुए। इस दृश्य ने लोगों का दिल जीत लिया और समारोह भावुक पल में बदल गया।

जयपुर की बड़ी चौपड़ पर भी गणतंत्र दिवस का उत्साह देखने को मिला। पूर्व दिशा में भारतीय जनता पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने तिरंगा फहराया, जबकि दक्षिण दिशा में कांग्रेस की ओर से नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने झंडारोहण किया। इस अवसर पर टीकाराम जूली ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग संविधान की बदौलत सत्ता में आए हैं, वही आज संविधान को कमजोर करने की बात कर रहे हैं।

SMS स्टेडियम में आयोजित समारोह में विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला बनाकर भारत माता के रथ को खींचने की प्रस्तुति दी, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं पुलिस जवानों ने राइफलों के साथ शौर्य प्रदर्शन कर अनुशासन और ताकत का संदेश दिया।

भीलवाड़ा में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों ने ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने पर 150 की आकृति बनाकर देशभक्ति का संदेश दिया। जयपुर की बड़ी चौपड़ पर आयोजित कार्यक्रम में तीन वर्षीय नोमान सेना की वर्दी पहनकर पहुंचा और एक जवान की तरह कदमताल करता नजर आया। वहीं कांग्रेस के कार्यक्रम में तिरंगे की थीम पर सजी बच्ची ने देशप्रेम की झलक दिखाई।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास पर भी ध्वजारोहण किया, जहां कंपनी कमांडर राजेंद्र शर्मा के नेतृत्व में RAC की टुकड़ी ने उन्हें सलामी दी। पूरे प्रदेश में गणतंत्र दिवस राष्ट्रगौरव, सम्मान और लोकतांत्रिक मूल्यों के संदेश के साथ मनाया गया।

Story Loader