2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आ गई खुशखबरी, राजस्थान में शिक्षकों की भर्ती का इंतजार खत्म, थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा तिथि घोषित

Third Grade Teacher : थर्ड ग्रेड भर्ती परीक्षा की तारीख आई सामने, क्या आप तैयार हैं? शिक्षक बनने का सपना होगा पूरा, जानिए परीक्षा और रिजल्ट डेट।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Rajesh Dixit

•

Updated: 7 Mar 2025, 7:43 PM IST

Shikshak Bharti

Shikshak Bharti

जयपुर। राजस्थान में थर्ड ग्रेड शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया आखिरकार शुरू हो गई है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने परीक्षा की तिथि और रिजल्ट जारी करने की तारीख घोषित कर दी है, जिससे अभ्यर्थियों में उत्साह है। यह परीक्षा केवल REET पास अभ्यर्थियों के लिए होगी। भर्ती परीक्षा 17 से 21 जनवरी 2026 के बीच आयोजित होगी, और परिणाम 10 जुलाई 2026 को घोषित किया जाएगा। लंबे समय से शिक्षक बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए यह बड़ी खुशखबरी है।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने की भर्ती परीक्षा की तिथि घोषित

लम्बे इंतजार के बाद आखिर राजस्थान में थर्ड ग्रेड शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने थर्ड ग्रेड शिक्षकों के लिए परीक्षा की तिथि व परिणाम जारी करने की भी तिथि जारी कर दी है। इस परीक्षा में रीट में सफल अभ्यर्थी ही बैठ सकेंगे।

राजस्थान में पिछले लम्बे समय से थर्ड ग्रेड शिक्षकों की भर्ती का इंतजार हो रहा था। इसके लिए पिछले दिनों माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर की ओर से रीट का आयोजन किया गया है। रीट का परिणाम भी जल्द जारी होने वाला है।

इधर राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने शुक्रवार शाम को थर्ड ग्रेड शिक्षकों की भर्ती परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB), जयपुर ने तृतीय श्रेणी अध्यापक (Level 1 & 2) सीधी भर्ती परीक्षा-2025 को शामिल करते हुए वर्ष 2025-26 में आयोजित होने वाली 44 भर्ती परीक्षाओं का संशोधित "Exam Calendar" जारी किया।

17 से 21 जनवरी 2026 को होगी परीक्षा

बोर्ड के अनुसार थर्ड ग्रेड शिक्षकों की भर्ती परीक्षा अगले वर्ष 17 से 21 जनवरी 2026 में होगी। वहीं इस परीक्षा का परिणाम 10 जुलाई 2026 को घोषित किया जाना प्रस्तावित है।
आपको बता दें कि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने शुक्रवार को मार्च 2025 से सितम्बर 2026 तक होने वाली आगामी 44 भर्ती परीक्षाओं का कलैण्डर जारी किया है। इसमें प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक सीधी भर्ती परीक्षा 2025 को भी शामिल किया गया है।

यह भी पढ़ें: Mega Job Fair : रोजगार का महाकुंभ, 8 मार्च को मिलेगा युवाओं को सुनहरा मौका, नौकरी की तलाश खत्म

27 व 28 फरवरी को हुई थी रीट

राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) का आयोजन राजस्थान में 27 व 28 फरवरी को तीन पारियों में हुआ। इसमें शिक्षक बनने की उम्मीद में काफी संख्या में परीक्षार्थी बैठे थे। रीट के आयोजन के बाद अभ्यर्थी थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा का इंतजार देख रहे थे। अब राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने इसकी तारीखें घोषित कर दी हैं।

यह भी पढ़ें: Rajasthan Job Alert : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने जारी किया संशोधित परीक्षा कैलेंडर, सितंबर 2026 तक होंगी 44 परीक्षाएं