जयपुर

घर का सपना होगा साकार: जयपुर समेत 13 शहरों में जल्द लॉन्च होंगी नई आवासीय योजनाएं

राजस्थान आवासन मण्डल प्रदेश के 13 शहरों में नई आवासीय योजनाएं लॉन्च करने की तैयारी में जुट गया है। इनमें जयपुर, उदयपुर, बीकानेर, नागौर, टोंक, अलवर, करौली, पाली और भीलवाड़ा समेत कई जिले शामिल हैं।

less than 1 minute read
Apr 07, 2026

जयपुर। राजस्थान में अपने घर का सपना देखने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। राजस्थान आवासन मण्डल प्रदेश के 13 शहरों में नई आवासीय योजनाएं लॉन्च करने की तैयारी में जुट गया है। इनमें जयपुर, उदयपुर, बीकानेर, नागौर, टोंक, अलवर, करौली, पाली और भीलवाड़ा समेत कई जिले शामिल हैं। खास बात यह है कि जयपुर के नजदीकी फागी और चोमू में भी नई योजनाएं लाई जाएंगी।

आवासन आयुक्त अरविंद पोसवाल ने मंगलवार को आवास भवन में उच्चस्तरीय बैठक लेकर योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कार्य प्राथमिकता से पूरे किए जाएं और निर्माण में गुणवत्ता से कोई समझौता न हो।
इन योजनाओं के तहत फ्लैट्स और स्वतंत्र आवास दोनों विकल्प मिलेंगे, जिससे EWS, LIG, मध्यम और उच्च आय वर्ग के लोगों को उनकी जरूरत के अनुसार घर मिल सकेगा। पोसवाल ने कहा कि आवासन मण्डल की संपत्तियां आज भी निवेश और घर खरीदने के लिए लोगों की पहली पसंद बनी हुई हैं, जिसे बनाए रखना जरूरी है।
बैठक में भूमि चिन्हितीकरण, अधिग्रहण और अवैध कब्जों को लेकर भी सख्त निर्देश दिए गए। अधिकारियों से कहा गया कि मण्डल की जमीनों पर बोर्ड लगाकर कब्जों को रोका जाए और शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाए।
बैठक में सचिव गोपाल सिंह, उप सचिव डॉ. अशोक कुमार, मुख्य अभियंता अमित अग्रवाल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Published on:
07 Apr 2026 10:18 pm
Also Read
View All