जयपुर

बहुप्रतीक्षित खेल स्टेडियम निर्माण की जगी उम्मीद, खेल स्टेडियम बनने से हजारों खिलाड़ी होंगे लाभान्वित

- अतिक्रमण हटाने और जल्द कार्य प्रारंभ करने के कलक्टर ने दिए निर्देश

less than 1 minute read
Jan 29, 2025

कोटपूतली-बहरोड़. क्षेत्र के खेल प्रेमियों और खिलाडिय़ों के लिए अच्छी खबर आई है। लंबे समय से अधर में लटके खरकड़ी स्थित बहुप्रतीक्षित खेल स्टेडियम का कार्य जल्दी शुरू होने की उम्मीद जगी है। जिला कलक्टर कल्पना अग्रवाल ने खरकड़ी स्थित निर्माणाधीन खेल स्टेडियम का निरीक्षण किया और जल्द से जल्द कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं।

16 महीने से ठप्प था निर्माण कार्य
करीब 15 बीघा भूमि पर करोड़ों की लागत से बनाए जा रहे इस स्टेडियम का शिलान्यास हुए 16 महीने बीत चुके हैं, लेकिन निर्माण कार्य अब तक शुरू नहीं हो पाया था। इस दौरान जगह-जगह अतिक्रमण भी हो गए जिससे परियोजना अधर में लटक गई थी।

अतिक्रमण हटाने के आदेश
निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने नगर परिषद आयुक्त धर्मपाल जाट को निर्देशित किया कि स्टेडियम स्थल से अतिक्रमण तुरंत हटाया जाए और निर्माण कार्य को पुन: प्रारंभ किया जाए। स्टेडियम में रनिंग ट्रैक, चारदीवारी, सुलभ कॉम्प्लेक्स, गार्ड रूम, दर्शक दीर्घा और हरियाली सहित आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

खेल प्रतिभाओं को मिलेगा मंच
जिला कलक्टर कल्पना अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य को गुणवत्ता और समय बद्धता के साथ पूरा किया जाए जिससे क्षेत्र के हजारों युवाओं और खिलाडय़िों को बेहतर खेल सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने कहा कि यह स्टेडियम जिले की खेल प्रतिभाओं के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर देगा।
अब उम्मीद की जा रही है कि यह बहुप्रतीक्षित स्टेडियम जल्द ही क्षेत्र के खिलाडिय़ों और खेल प्रेमियों के लिए बनकर तैयार हो जाएगा।

निरीक्षण के दौरान ये अधिकारी रहे मौजूद
निरीक्षण के दौरान उपखंड अधिकारी बृजेश कुमार चौधरी, नगर परिषद आयुक्त धर्मपाल जाट,एक्सईएन दीपक मीणा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Updated on:
29 Jan 2025 02:18 pm
Published on:
29 Jan 2025 02:17 pm
Also Read
View All
Asthma Attack : अस्थमा अटैक, हार्ट अटैक से कम नहीं! हर साल 2 लाख मौतें, भारत में 3.43 करोड़ मरीज, एक चीज से बचाव संभव

Rajasthan: PM फसल बीमा योजना में करोड़ों के घोटाले के बाद एक्शन में सरकार, सभी जिलों में रिकॉर्ड खंगालने की तैयारी

राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती: OMR शीट में हेरफेर का आरोप, बोर्ड ने 1.45 लाख शीट सार्वजनिक कर दी खुली चुनौती, नहीं मिला कोई सबूत

जयपुर: महाशिवरात्रि पर ताड़केश्वर मंदिर में बवाल, गर्भगृह में जूते पहनकर घुसे पुलिसकर्मी, भक्तों के साथ बदसलूकी और धक्का-मुक्की

जयपुर SMS अस्पताल में बड़ी लापरवाही: 24 घंटे में दूसरी बार लगी आग, सर्जरी के दौरान झुलसा 7 साल का बच्चा; मचा हड़कंप

अगली खबर