जयपुर

जयपुर में खौफनाक मंजर: 20 फीट नीचे सर्विस लेन में गिरा ट्रक, बाल-बाल बचे राहगीर

Feb 02, 2026
चालक-खलासी घायल, एसएमएस अस्पताल में भर्ती
दादी का फाटक पुलिया के पास ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा

जयपुर. दादी का फाटक पुलिया के पास सोमवार को दिल्ली से अजमेर जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर एक्सप्रेस हाईवे की रैलिंग तोड़ते हुए करीब 20 फीट नीचे सर्विस लेन में जा गिरा। हादसे में ट्रक में सवार चालक और खलासी घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को पहले नजदीकी निजी अस्पताल भिजवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एसएमएस अस्पताल रेफर किया गया।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चालक ओवरटेक के दौरान नियंत्रण खो बैठा और ट्रक पुलिया से नीचे जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। तेज आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर खोराबीसल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस के अनुसार ट्रक चालक शौकीन की गर्दन में फ्रैक्चर हुआ है, जबकि खलासी शाकिर के पैर में गंभीर चोट आई है। दोनों घायल अलवर जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। गनीमत रही कि हादसे के समय सर्विस लेन पर कोई वाहन मौजूद नहीं था। हादसे के कारण कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक हटवाकर यातायात सुचारु कराया।

Updated on:
02 Feb 2026 10:09 pm
Published on:
02 Feb 2026 10:09 pm
Also Read
View All
राजस्थान सरकार की ‘ट्रांसफर लिस्ट’ पर बड़ी गफलत, आदेश जारी होने के तुरंत बाद लिए वापस, जानें क्या थी बड़ी वजह

राजस्थान में सरकारी स्कूलों में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक, CJP के आशुतोष रांका ने कहा- स्कूल ठीक करो या हमें गिरफ्तार करो

राजस्थान में लिव-इन रिलेशनशिप पर भजनलाल सरकार सख्त, बिना सूचना एक माह से ज्यादा साथ रहने पर 3 माह की जेल

राजस्थान में पंचायत-निकाय से पहले ‘छुट्टी के दिन’ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल- कई अफसर इधर-उधर, आखिर क्या है भजनलाल सरकार का मकसद?

राजस्थान में भजनलाल सरकार का ‘नया फरमान’, सरकारी स्कूलों में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक, कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी