जयपुर

Hot Weather in Rajasthan: झुलसाने वाली गर्मी ने छीना चैन… दो तीन दिन राहत के मंडराएंगे मेघ

प्रदेश में गर्मी के तीखे तेवर से आमजन बेहाल हैं, अगले दो तीन दिन में गर्मी से आंशिक राहत मिलने के मौसम विभाग ने दिए संकेत, रात में भी गर्मी का अब बढ़ने लगा जोर

2 min read
Mar 26, 2025

जयपुर। प्रदेश के कई शहरों में दिन के अलावा अब रात में भी पारे ने रफ्तार पकड़ ली है। राजधानी जयपुर में बीती रात पारा सामान्य से 4 डिग्री तक ज्यादा रहने पर लोगों को गर्मी का असर महसूस हुआ। अधिकांश शहरों में अब पारा सामान्य या उससे अधिक दर्ज हो रहा है। वहीं दिन में धूप की तपिश से मानों आसमान से अंगारे बरसते महसूस हो रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो तीन दिन प्रदेश के कई शहरों में आंशिक बादल छाए रहने और दो संभाग में तेज सतही हवाएं चलने और पारे में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की उम्मीद है।

दिन में झुलसे, रात में भी उछला पारा

राजधानी जयपुर समेत कई शहरों में बीती रात पारा सामान्य से अधिक दर्ज हुआ। दिन में भी तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा रहा और आसमान साफ रहने पर झुलसाने वाली गर्मी का अहसास भी लोगों को अब होने लगा है। बीते 24 घंटे में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 41.6 डिग्री सेल्सिसय रहा जो सामान्य से 5.2 डिग्री ऊपर ज्यादा रहा है। वहीं आज बाड़मेर, जोधपुर, जालोर व आसपास के जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज होने तथा कहीं-कहीं हीटवेव की संभावना है। आज और कल एक पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक असर से जोधपुर, बीकानेर संभाग में तेज सतही हवाएं 20-30 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से चलने और आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। वहीं आज से अगले तीन दिन तापमान में 2 से 4 डिग्री गिरावट होने के आसार हैं। प्रदेश के अधिकांश भागों में आगामी दिनों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा।

प्रमुख शहरों में बीती रात पारे का हाल

बीती रात राजधानी जयपुर में पारा 22.9 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 4.1 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा है। मैदानी इलाकों में बीकानेर 23.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ सर्वाधिक गर्म रहा। अजमेर 20.8, बाड़मेर 23.6, चूरू 19.6, जैसलमेर 22.2, जोधपुर 19.4, कोटा 20.4, श्रीगंगानगर 22.2 और उदयपुर में 17.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

Also Read
View All

अगली खबर