जयपुर

प्रदेश में लेड, जिंक और सिल्वर के विपुल भण्डार…खनिज ब्लॉकों की नीलामी की तैयारी में सरकार

अलवर बेल्ट में लेड, जिंक और सिल्वर के विपुल भण्डार को देखते हुए प्रदेश सरकार ने खनिज अन्वेषण ट्रस्ट से विस्तृत एक्सप्लोरेशन कराने का निर्णय लिया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Jul 2023, 4:45 PM IST
प्रदेश में लेड, जिंक और सिल्वर के विपुल भण्डार...खनिज ब्लॉकों की नीलामी की तैयारी में सरकार
प्रदेश में लेड, जिंक और सिल्वर के विपुल भण्डार...खनिज ब्लॉकों की नीलामी की तैयारी में सरकार

अलवर बेल्ट में लेड, जिंक और सिल्वर के विपुल भण्डार को देखते हुए प्रदेश सरकार ने खनिज अन्वेषण ट्रस्ट से विस्तृत एक्सप्लोरेशन कराने का निर्णय लिया है। निदेशक माइंस एवं पेट्रोलियम संदेश नायक ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में खनिज के विपुल भण्डारों को देखते हुए अधिक से अधिक एक्सप्लोरेशन पर जोर देते रहे है और उसी का परिणाम है कि प्रदेश में नित नए क्षेत्रों में खनिज खोज परिणाम प्राप्त हो रहे हैं। सरकार खनिज ब्लॉकों की ई—नीलामी पर जोर दे रही है, ताकि अवैध खनन पर रोक के साथ ही वैध खनन को बढ़ावा मिल सके। यह पहला मौका है जब नार्थ डेहली फोल्ड बेल्ट में लेड, जिंक, सिल्वर के डिपोजिट के स्पष्ट संकेत मिले हैं।

सामान्य पत्थर से सात गुणा अधिक वजनी

नायक ने बताया कि अलवर के रैणी के बिलेटा के पास के लगभग 20 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में डिपोजिट मिलने की संभावना है। संबंधित क्षेत्र से विभाग के अधिकारियों द्वारा एकत्रित किए गए सेंपल्स के अनुसार लेड, जिंक, सिल्वर, सल्फाइड मिनरल्स, कॉपर, पायराइट मिनरल्स के डिपोजिट की संभावना व्यक्त की गई है। सेंपल्स का अध्ययन करने पर यह भी पाया गया कि इसके सेंपल्स सामान्य पत्थर से सात गुणा तक अधिक वजनी, चमकदार और लेयर्स में दिखाई दे रहे हैं।

Updated on:
21 Jul 2023, 4:45 PM IST
Published on: