जयपुर

SMS अस्पताल के स्टीकर लगे जार में मिले मानव अंग, लॉकडाउन के बावजूद जार आखिर कैसे पहुंचा 15 K.M. दूर

कोविड-19 (Covid-19) की वैश्विक महामारी के बीच राजस्थान के सबसे बड़े अस्पताल सवाई मानसिंह हॉस्पिटल ( SMS Hospital ) का स्टीकर लगा हुआ फॉरेंसिक लैब का एक जार राजधानी के मुरलीपुरा थाना क्षेत्र में लावारिस हालत में मिला।
2 min read
Apr 22, 2020
Feature image

जयपुर
कोविड-19 (Covid-19) की वैश्विक महामारी के बीच राजस्थान के सबसे बड़े अस्पताल सवाई मानसिंह हॉस्पिटल ( SMS Hospital ) का स्टीकर लगा हुआ फॉरेंसिक लैब का एक जार राजधानी के मुरलीपुरा थाना क्षेत्र में लावारिस हालत में मिला। मुरलीपुरा थाना प्रभारी समेत अन्य पुलिसकर्मी ( Jaipur Police ) मौके पर पहुंचे और जार को अपने कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी के मुताबिक मृत मानव अंगों से भरे हुए इस जार को डिस्ट्रॉय कर दिया गया है।

यह है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक मुरलीपुरा थाना से कुछ ही दूरी पर पानी की टंकी के निर्मित परिसर में कांच का एक जार मिला। जिसकी सूचना स्थानीय निवासी राजेश शर्मा ने पुलिस को दी। राजेश शर्मा ने बताया कि उनको इस जार की सूचना मंगलवार शाम को करीब 6:00 बजे लगी जब वह मौके से गुजर रहे थे। उन्होंने इसकी जानकारी मुरलीपुरा थाना में दी। इसकी जानकारी लोगों में फैलने के बाद यहां पर पत्रकार भी पहुंचे। पत्रकारों के साथ बात करते हुए थाना अधिकारी ने बताया कि कांच के जार को कब्जे में लेकर विधिवत रूप से डिस्ट्रॉय कर दिया गया है।


प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कांच के जार में मानव के मृत अंग थे। जिनमें किडनी, हृदय और गुर्दा जैसे अन्य कई मानव अंग शामिल थे। सवाल यह उठता है कि सवाई मानसिंह अस्पताल के फॉरेंसिक लैब का कांच का यह जार अस्पताल से करीब 15 किलोमीटर दूर कैसे पहुंच गया। माना जा रहा है कि इस तरह के मानव अंग मृतक की बीमारी के बारे में जानने के लिए सुरक्षित रखे जाते हैं।

मुरलीपुरा थाना इस प्रकरण की जांच कर रहा है। देशभर में लॉक डाउन और जयपुर के कई इलाकों में कर्फ्यू होने के बावजूद सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज से 15 किलोमीटर दूर मानव अंगों से भरा हुआ जार पहुंचना मानव तस्करी की तरफ भी इशारा कर रहा है।

यह भी पढ़ें...

Published on:
22 Apr 2020 07:25 pm
Also Read
View All
राजस्थान सरकार के एक आदेश से 7 हज़ार ‘बेरोज़गारों’ को मिली सरकारी नौकरी, 5 हजार को तो गृह जिले में ही पहली पोस्टिंग

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले BJP का ‘बूथ अलर्ट’, संगठन ने शुरू की माइक्रो प्लानिंग, 61000 बूथों की होगी ग्रेडिंग

‘नंबर बढ़वाकर नौकरी दिलवा दूंगा’, जयपुर का बहुरूपिया ‘आलू’ गिरफ्तार, कभी फर्जी पुलिस तो कभी प्रोफेसर बनकर करता था ठगी

पंचायत चुनाव से पहले BAP के गढ़ में कांग्रेस का ‘मास्टरस्ट्रोक’! क्या मानगढ़ धाम के मुद्दे से बदलेगा वागड़ का सियासी गणित?

Jaipur Hit And Run Case: पिता और छोटी बहन की मौत के बाद मां से लिपट गया मासूम, तेज रफ्तार कार ने उजाड़ दिए 2 परिवार