जयपुर

सभी देशों में मानवाधिकार उल्लंघन हो रहा, संरक्षित करना राज्य का कर्तव्य- न्यायाधीश व्यास

सभी देशों में मानवाधिकार उल्लंघन हो रहा, संरक्षित करना राज्य का कर्तव्य- न्यायाधीश व्यास
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Dec 2022, 11:09 PM IST
Human rights violations are happening in all countries, it is the duty of the state to protect – Justice Vyas
Human rights violations are happening in all countries, it is the duty of the state to protect – Justice Vyas

जयपुर। सभी देशों में मानव अधिकारों का उल्लंघन हो रहा है और ऐसे में यह सवाल है कि मानव अधिकारों को कैसे संरक्षित किया जा सके। मानव अधिकाराें काे संरक्षित करना सरकार का कर्तव्य है। राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष न्यायाधीश गोपाल कृष्ण व्यास ने यह बात बुधवार को 36 वें इंटरनेशनल ट्रेनिंग प्रोग्राम में कही। इसका आयोजन राज्य मानवाधिकार आयोग, संसदीय अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान और महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ गर्वनेंस एंड सोशल साइंसेज की ओर से किया गया। कार्यक्रम में बांग्लादेश, कंबोडिया, गाम्बिया, घाना, गिनी, इराक, किर्गिस्तान, मैसेडोनिया,मालदीव, म्यांमार, नेपाल, सेशेल्स, श्रीलंका, ताजिकिस्तान, तंजानिया, उरुग्वे और जिम्बाब्वे से प्रतिनिधि आए।

न्यायाधीश व्यास ने राजस्थान सरकार की चिरंजीवी योजना व इन्द्रा रसोई योजनाओं सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं को अच्छा बताते हुए कहा कि राज्य सरकार निशुल्क इलाज की सुविधा मुहैया करा रही है। इस अवसर पर एक न्यूजलेटर का भी अनावरण किया। कार्यक्रम में महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट के निदेशक बीएम शर्मा ने मानवाधिकार में गांधी के दर्शन शास्त्र का महत्व बताया। विधानसभा के सचिव महावीर प्रसाद शर्मा ने विधानसभा के कामकाज की जानकारी दी। आयोग के रजिस्ट्रार शैलेन्द्र व्यास ने कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को आभार व्यक्त किया।

Published on: