जयपुर

आग तो बुझी लेकिन लोगों के अरमान जला गई, 40 लोग हुए बेघर, कुछ ने पड़ोसियों तो कुछ के रिश्तेदार बने सहारा

दादी का फाटक के पास नारायण नगर में टैंट गोदाम में आग का मामला, 9 फ्लैट में रहने वाले करीब 40 लोग हुए बेघर, लोगों का कहना है सुध लेने अभी तक न प्रशासन पहुंचा और न ही जनप्रतिनिधि
2 min read
jaipur
आग तो बुझी लेकिन लोगों के अरमान जला गई, 40 लोग हुए बेघर, कुछ ने पड़ोसियों तो कुछ के रिश्तेदार बने सहारा

अविनाश बाकोलिया / जयपुर। दादी का फाटक ( Dadi Ka Phatak ) के पास नारायण नगर में टैंट गोदाम में लगी आग तो बुझ गई, लेकिन अपार्टमेंट के 9 फ्लैट में रहने वाले करीब 40 लोग बेघर हो गए। लोग फिलहाल शरणार्थियों की जिंदगी बसर कर रहे हैं। कुछ अपने रिश्तेदारों के यहां चले गए, तो कुछ पड़ोसियों के घर पर रूके हुए हैं। अपार्टमेंट के लोगों का कहना है कि अभी तक न तो प्रशासन ने सुध ली और न ही कोई जनप्रतिनिधि यहां पहुंचा है।

लोगों का कहना है कि रिहायशी इलाके में बरसों से टैंट गोदाम संचालित है। इसकी शिकायत कई बार झोटवाड़ा थाने में की, लेकिन कभी कोई कार्यवाही नहीं हुई। चीफ फायर ऑफिसर जगदीश फुलवारिया का कहना है कि गोदाम मालिक को नोटिस दिया जाएगा। साथ ही फायर एनओसी की जानकारी ली जाएगी। उसके बाद ही कार्यवाही की जाएगी। शुक्रवार को अपार्टमेंट के लोग इस आस में दिन भर घर के बाहर बैठे रहे कि कोई तो उनकी मदद हो आएगा। टैंट गोदाम में अब भी धुआं उठ रहा था।

डर लग रहा है घर में कैसे जाएं
अपार्टमेंट में द्वितीय फ्लोर पर रहने वाले अमित सिंह ने बताया कि उनके मामा सुरेश सिंह इटावा से इलाज करवाने आए हैं। उनकी पसलियों में फ्रैक्चर है। आग लगने के बाद परिवार ने पड़ोसियों के शरण ली। आशा सैनी का कहना है कि परिवार सहित रिश्तेदार के यहां बास बदनपुरा शिफ्ट हो गए हैं। आग से पूरी दीवारों में दरार आ गई है। एसी, खिड़की-दरवाजे सब कुछ जल गया। दिन भर लोग अपने जले सामान को निहारते हुए नजर आए। फ्लैट में जाने से भी डर लग रहा है। वहीं प्रथम तल पर रहने वाले महेन्द्र सिंह का कहना है कि पड़ोसियों के रूके हुए हैं। बच्चों की किताबें आग में जल चुकी हैं। बच्चों की परीक्षाएं चल रही हैं। ऐसे में परेशानी और ज्यादा हो गई।

Published on:
14 Sept 2019 07:45 am
Also Read
View All
जयपुर नगर निगम रण: वोट मांगने घर-घर पहुंचे प्रत्याशी, जानिए किस वार्ड में कैसा रहा चुनावी माहौल?

राजस्थान में पहली बार एक साथ गरजेंगे असदुद्दीन ओवैसी और हनुमान बेनीवाल, जानें RLP-AIMIM के ‘शक्ति प्रदर्शन’ में क्या ख़ास?

जयपुर के DAV स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया शिक्षक दिवस, छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से अपने गुरुओं का जताया आभार

Jaipur Nagar Nigam Election : डिप्टी सीएम दिया कुमारी के ‘गढ़’ में फंसा पेंच! विद्याधर नगर के कई वार्डों में BJP के बाग़ी, मुकाबला ‘टाइट’

राजस्थान निकाय चुनाव: सभी 10 निगम जीतने के लिए BJP अपना रही ‘महाराष्ट्र मॉडल’, जानें क्या है यह पूरा प्लान?