जयपुर

पत्नी को फिल्म दिखाने 100 किलोमीटर दूर लाया पति, इंटरवेल में पत्नी ने पति को पॉपकॉर्न लाने भेज दिया, खुद प्रेमी संग भाग गई

मॉल के मल्टीप्लेक्स में लगी फिल्म का दोपहर के शो की दो टिकिट कानाराम ने ली। उसके बाद पत्नी और कानाराम फिल्म मे अपनी सीट पर जाकर बैठ गए।
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Jul 2023, 11:16 AM IST
lover_coupal.jpg
demo


जयपुर
पत्नी को सीकर से घुमाने के लिए पति जयपुर लाया। मॉल में शॉपिंग कराईए रेस्टोरेंट में खाना खिलाया और फिर दोनो मॉल में ही एक मल्टीप्लेक्स में फिल्म देखने लगे। फिल्म में इंटरवेल हुआ तो उसमें भी पति अपनी पत्नी के लिए पानी और पॉपकॉर्न लेने गया। वापस लौटा तो बस उसके बाद से अब थाने के चक्कर काट रहा है। इस पूरे घटनाक्रम में फिलहाल आदर्श नगर पुलिस ने मिसिंग का केस दर्ज कर लिया है।


आदर्श नगर पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र में स्थित पिंक स्क्वायर मॉल से महिला लापता हो गई। दर्ज रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने बताया कि सीकर निवासी कानाराम अपनी पत्नी को जयपुर घुमाने के लिए लाया था। सोमवार को पहले तो शॉपिंग की और फिर खाना खाकर फिल्म देखने के लिए चले गए। मॉल के मल्टीप्लेक्स में लगी फिल्म का दोपहर के शो की दो टिकिट कानाराम ने ली। उसके बाद पत्नी और कानाराम फिल्म मे अपनी सीट पर जाकर बैठ गए।

फिल्म का इंटरवेल हुआ तो कानाराम पत्नी के लिए पानी और अन्य सामान लेने गया। वापस लौटा तो तब तक पत्नी गायब हो चुकी थी। पूछताछ कर बाहर आया तो वह जाती दिखी। पीछा किया लेकिन बात नहीं बनी। पत्नी ट्रांसपोर्ट नगर से दिल्ली की ओर जाने वाली बस में बैठकर रवाना होती दिखाई दी। कानाराम ने फोन किया तो उसने फोन बंद कर लिया। कानाराम का कहना है कि पत्नी पर शक है वह किसी के साथ जा सकती है। फिलहाल पुलिस को सूचना दी गई है और इसी आधार पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Updated on:
13 Jul 2023, 11:16 AM IST
Published on: