जयपुर

महिलाओं में बना रहता है सर्वाइकल कैंसर का जोखिम

जयपुर। सर्वाइकल कैंसर एक जानलेवा बीमारी है। हर साल जनवरी के महीने को सर्वाइकल कैंसर जागरूकता माह के रूप में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों को सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूक करना है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Jan 2024, 11:43 PM IST
Health news
सर्वाइकल कैंसर जागरूकता माह

जयपुर। सर्वाइकल कैंसर एक जानलेवा बीमारी है। हर साल जनवरी के महीने को सर्वाइकल कैंसर जागरूकता माह के रूप में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों को सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूक करना है। साथ ही, इस बीमारी से बचने के लिए सर्वाइकल कैंसर और एचपीवी वैक्सीन के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
यह जानकारी विशेषज्ञों ने सर्वाइकल कैंसर जागरूकता कार्यक्रम में दी। मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. ताराचंद गुप्ता ने बताया कि महिलाओं में इस कैंसर का जोखिम बना रहता है। यह कैंसर यूट्रस के निचले हिस्से से जुड़ा होता है। यह बीमारी 30 साल की उम्र के बाद महिलाओं में होती है। वर्ष 2024 में सर्वाइकल कैंसर अवेयरनेस मंथ की थीम सीखना, बचना और जांच करवाना है। इस थीम का मतलब है कि इस कैंसर के जोखिम को कम करने के लिए नियमित जांच करवाना जरूर है। इस कैंसर से बचने के लिए एचपीवी वैक्सीन जरूर लगानी चाहिए। कैंसर के लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से कंसल्ट करें। इससे बचने के लिए शराब और धूम्रपान से भी परहेज करना चाहिए।

Published on: