जयपुर

राशन घोटाले की आरोपी आईएएस को मिली पोस्टिंग, बाडमेर को मिला कलेक्टर

राशन घोटाले में गिरफ्तार हो चुकी आईएएस निर्मला मीणा का सरकार ने पदस्थापन कर दिया है। मीणा को पंचायती राज संस्थान में निदेशक के पद पर लगाया गया है। कार्मिक विभाग की ओर से मंगलवार को चार आईएएस अफसरों की तबादला सूची जारी की गई है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Sep 2019, 1:23 AM IST
राशन घोटाले की आरोपी आईएएस को मिली पोस्टिंग, बाडमेर को मिला कलेक्टर
राशन घोटाले की आरोपी आईएएस को मिली पोस्टिंग, बाडमेर को मिला कलेक्टर

जयपुर jaipur latest news राशन घोटाले में गिरफ्तार हो चुकी आईएएस निर्मला मीणा (ias nirmala meena)का सरकार ने पदस्थापन कर दिया है। मीणा को पंचायती राज संस्थान में निदेशक के पद पर लगाया गया है। कार्मिक विभाग (dop rajasthan) की ओर से मंगलवार को चार आईएएस अफसरों की तबादला सूची जारी की गई है।

जानकारी के अनुसार राशन के गेंहू आठ करोड़ रुपए के घोटाले में सीनियर आईएएस अफसर निर्मला मीणा के खिलाफ एसीबी ने मामला दर्ज किया था। एसीबी से बचने के लिए आईएएस निर्मला फरार हो गई थीे। आईएएस निर्मला हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट से अग्रिम जमानत अर्जी खारिज होने के बाद 17मई को सरेंडर कर दिया था।

इसके बाद एसीबी आईएएस निर्मला मीणा और पति पवन मित्तल के खिलाफ आय से अधिक का मामला भी दर्ज कराया था। गहलोत सरकार ने अगस्त 2019 में निलंबित आईएएस निर्मला मीणा को बहाल कर दिया था। तभी से वे एपीओ चल रही थी।

उधर, रेसिंग मामले में तीन लोगों की मौत के बाद एपीओ किए गए बाडमेर के कलेक्टर हिमांशु गुप्ता की जगह अंशदीप को कलेक्टर लगाया गया है। वहीं २२ सितंबर को एपीओ किए गए हिमांशु गुप्ता को भी एचसीएम रीपा में अतिरिक्त निदेशक लगा दिया गया है।

जयपुर मेट्रो रेल के प्रबंध निदेशक सुबीर कुमार को राज्यपाल का सचिव लगाया गया है।

Published on: