जयपुर

केरल में कुदरत का कहर जारी, आइएएस अफसर केरल बाढ़ प्रभावितों के लिए देंगे एक दिन का वेतन

आइएएस अफसर केरल बाढ़ प्रभावितों के लिए देंगे एक दिन का वेतन  
2 min read
• •
Updated: 19 Aug 2018, 8:48 PM IST
KERALA
KERALA

जयपुर।

केरल में मानसून का कहर अभी तक जारी है। पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानी इलाकों तक हर जगह भारी बारिश और भूस्खलन ने केरल राज्य की हालात खराब कर रखी है। भारी बारिश से लगातार लोगों की जान जा रही है। वहीं देशभर में चल रहे बाढ़ के प्रकोप से अब तक 7 राज्यों में आठ सौ से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। केरल राज्य भारी बारिश और बाढ़ से सर्वाधिक प्रभावित हुआ है। ऐसे में पूरे देश से केरल के लिए संभव सहायता पहुंचाई जा रही है। राजस्थान से भी केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए सहायता राशि दी जा रही है


भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी भी कर रहे बाढ़ पीड़ितों के लिए योगदान

भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) एसोसिएशन ने सराहनीय पहल करते हुए केरल के बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए एक दिन का वेतन देने की घोषणा की है। मुख्य सचिव डीबी गुप्ता ने बताया कि केरल भयंकर बाढ़ और अतिवृष्टि की त्रासदी झेल रहा है। उन्होंने कहा कि इस संकट की घड़ी में प्रदेश के आइएएस अधिकारी केरल के लोगों के साथ हैं। एसोसिएशन के सदस्य आइएएस अधिकारी बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए अपने एक दिन का वेतन देकर योगदान करेंगे।


CM राजे ने बाढ़ पीड़ितों के लिए दिए 10 करोड़

वहीं राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने भयंकर बाढ़ और अतिवृष्टि की त्रासदी झेल रहे केरल प्रदेश को मुख्यमंत्री सहायता कोष से 10 करोड़ रुपए की सहायता देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने राहत कोष से पीडि़तों की मदद के लिए इस सहायता राशि जारी की। राजस्थान सरकार केरलवासियों को हर तरह की सहायता उपलब्ध कराने को तैयार हैं।


केरल में मानसून ने जमकर मचाया "तांडव"

बता दें कि केरल में मई माह के अंतिम दिनों में दस्तक दे चुके मानसून ने अब विकराल रूप ले लिया है। करीब दस जून के बाद शुरू हुआ बारिश का प्रकोप अभी तक लगातार जारी है। राज्यभर में बारिश से जन-जीवन अस्त-व्यस्त है। केरल राज्य में बाढ़ के कारण मरने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मौत का आंकड़ा 324 तक पहुंच गया है।

केरल में भारी बारिश और लैंडस्लाइड ने जमकर तबाही मचाई है। इस तबाही की चपेट में आकर अब तक 324 लोगों की मौत हो चुकी है। बारिश और भूस्खलन का सबसे ज्यादा असर केरल के इडुक्की जिले में देखने को मिला है। हजारों लोगों को राहत शिविर में विस्थापित किया गया है। केरल में आई की प्राकृतिक आपदा को लेकर एनडीआरएफ की टीम मुस्तैद है।

Published on:
Also Read
View All
जयपुर में 3 बच्चों के पिता मौलाना पर 18 साल की छात्रा का ब्रेनवॉश कर निकाह करने का आरोप, कोर्ट में परिजनों ने पीटा

राजस्थान विश्वविद्यालय का छात्र गिरफ्तार: दिवाली की रात थार से बाइक सवार को मारी टक्कर, वीडियो हुआ था वायरल

दिवाली की खुशियों पर पटाखों का जख्म: जयपुर में 14 लोगों की आंखों की करनी पड़ी सर्जरी, 2 दिन में 150 से ज्यादा पहुंचे अस्पताल

जयपुर: नशे में धुत व्यक्ति ने युवती को कई थप्पड़ मारे, पत्नी से बोला- बंदूक लेकर आ, आज इन्हें मार डालूंगा

जयपुर के ज्वेलर्स शोरूम पर दिनदहाड़े करोड़ों की लूट! सिर्फ एक बदमाश चंद मिनटों में वारदात कर फरार, CCTV में कैद घटना