जयपुर

Rajasthan Bureaucracy News: अमरीका से जयपुर लौटे APO IAS शिखर अग्रवाल, विला-कॉटेज खरीद प्रकरण में अब ACB करेगी पूछताछ!

Jaipur Administration Breaking: अमरीका से लौटकर वरिष्ठ आईएएस शिखर अग्रवाल ने जयपुर में दी जॉइनिंग रिपोर्ट। कार्मिक विभाग (DOP) पहुंचे अफसर, जानिए क्यों चल रहे थे APO और लेटेस्ट अपडेट
2 min read
• •
Updated: 11 Nov 2026, 10:59 AM IST
ias shikhar agrawal promotion allegations amidst villa purchase controversy
IAS Shikhar Agrawal - File PIC

विला और कॉटेज खरीदने के मामले को लेकर एपीओ चल रहे अतिरिक्त मुख्य सचिव आइएएस शिखर अग्रवाल अमरीका से जयपुर लौट आये हैं। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक़ पदस्थापन की प्रतीक्षा में चल रहे अग्रवाल ने जयपुर लौटकर कार्मिक विभाग में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई है। सूत्रों के मुताबिक़, शिखर अग्रवाल मंगलवार 10 नवंबर को जयपुर पहुंचे और फिर सीधे डीओपी पहुंचकर अपनी जॉइनिंग दी। साथ ही ये भी बताया जा रहा है कि कार्मिक विभाग ने अग्रवाल से कुछ प्रारम्भिक पूछताछ की है, जिसके जवाब की कॉपी एसीबी को भी सौंपी गई है। शिखर अग्रवाल की वापसी से एक बार फिर विला-कॉटेज खरीद मामले में उनकी भूमिका और आगामी जांच को लेकर चर्चाएं और हलचल तेज़ हो गई है।

बता दें कि राज्य सरकार की अनुमति मिलने के बाद एसीबी की ओर से शिखर अग्रवाल के खिलाफ 31 अक्टूबर को प्रारंभिक जांच (पीई) दर्ज की गई।  इस मामले में IAS आइएएस शिखर अग्रवाल के साथ ही उनकी आइपीएस पत्नी प्रशाखा माथुर भी इस  प्रकरण को लेकर एसीबी जांच के घेरे में हैं। 

ये है आरोप-

ACS शिखर अग्रवाल APO Order। फोटो: पत्रिका

आईएएस शिखर अग्रवाल पर एक कंपनी से कौड़ियों के दाम पर 40 विला खरीदने और पद का दुरुपयोग करते हुए खुद और प्राइवेट कंपनी को अनुचित लाभ पहुंचाने और राज्य सरकार को आर्थिक नुकसान पहुंचाने का आरोप है। 


विदेश से वापसी

आइएएस शिखर अग्रवाल पिछले कुछ दिनों से निजी अमरीका यात्रा पर थे। इस बीच 40 कॉटेज-विला खरीद में कथित भ्रष्टाचार प्रकरण का खुलासा हुआ। अब जब अग्रवाल इस यात्रा से वापस लौट आये हैं, तो इस मामले की जांच शुरू हो सकती है और एसीबी टीम शिखर अग्रवाल से जवाब-तलब भी कर सकती है।

कौन हैं सीनियर IAS शिखर अग्रवाल?

राजस्थान कैडर के 1993 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शिखर अग्रवाल की गिनती राज्य के सबसे अनुभवी और प्रभावी नौकरशाहों में होती है।

शिखर अग्रवाल अपने लंबे करियर के दौरान राज्य सरकार के कई अति-महत्वपूर्ण विभागों की कमान संभाल चुके हैं। वे मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव, अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS) वन एवं पर्यावरण, तथा जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) आयुक्त जैसे बड़े पदों पर अपनी प्रशासनिक क्षमताओं का लोहा मनवा चुके हैं।

पर्यावरण संरक्षण, अर्बन डेवलपमेंट (शहरी विकास) और प्रशासनिक समन्वय में उनकी गहरी पकड़ मानी जाती है। पूर्व की कई सरकारों में भी वे महत्वपूर्ण योजनाओं को धरातल पर उतारने में संकटमोचक की भूमिका निभाते रहे हैं।

Updated on:
11 Nov 2026, 10:59 AM IST
Published on: