जयपुर

फॉर्म हाउस में अवैध कॉलोनी, 40 हजार तक पहुंचे जमीन के भाव

आगरा रोड पर कनेक्टिविटी बेहतर होने का असर वहां की जमीन के भावों पर भी पडऩे लगा है। भले ही कागजों में आगरा रोड और आस-पास का बड़ा भू-भाग इकोलॉजिकल जोन में आता हो, लेकिन यहां पर धड़ल्ले से अवैध रूप से कॉलोनियां सृजित की जा रही हैं। जमीन के भाव बढ़े तो फॉर्म हाउस […]

2 min read
Apr 08, 2025

आगरा रोड पर कनेक्टिविटी बेहतर होने का असर वहां की जमीन के भावों पर भी पडऩे लगा है। भले ही कागजों में आगरा रोड और आस-पास का बड़ा भू-भाग इकोलॉजिकल जोन में आता हो, लेकिन यहां पर धड़ल्ले से अवैध रूप से कॉलोनियां सृजित की जा रही हैं।

जमीन के भाव बढ़े तो फॉर्म हाउस में ही अवैध रूप से कॉलोनियां विकसित होने लगी। आने-जाने वाले लोगों को पता न चले, इसके लिए कई फॉर्म हाउस ने बाउंड्रीवाल को भी नहीं हटाया है और भूखंडों को बेचना शुरू कर दिया है। इसके लिए बाकायदा बाजार में कॉलोनियों के नक्शे भी एक मोबाइल से दूसरे के मोबाइल में घूम रहे हैं।

हर जगह एक जैसा हाल

गोनेर रोड पर नारायण एन्क्लेव, जामडोली के बल्लूपुरा में शुभ एन्क्लेव में भूखंड बेेचे जा रहे हैं। जबकि, यहां पर पहले फॉर्म हाउस हुआ करते थे। इसके अलावा पालड़ी मीणा में नवीन एन्क्लेव-2 में तो भूखंडों का बेचान हो रहा है। साथ ही यहां एक कतार में डुप्लेक्स बनते हुए नजर आए। कानोता में सुमन सिटी, बुढ़थल में कल्याण कुंज, बगराना में बालाजी नगर, बल्लूपुरा में राजाकुंज नाम से अवैध कॉलोनी सृजित की जा रही है। ये सभी कॉलोनियां इकोलॉजिकल जोन में हैं और अवैध रूप से सृजित की जा रही हैं।

सुविधा क्षेत्र कहीं नहीं

जिन कॉलोनियों के नक्शे बाजार में घूम रहे हैं और जिनको देखकर लोग भूखंड खरीद रहे हैं, इनमें सुविधा क्षेत्र का अभाव है।

-बालाजी नगर नाम से सृजित की जा रही अवैध कॉलोनी में आगरा-जयपुर हाईवे से प्रवेश दिखाया गया है। यह कॉलोनी 7180 वर्ग गज में है। इसमें प्लॉट एरिया 4625 और सडक़ एरिया 2555 वर्ग गज बताई गई है।

-इसी तरह नारायण एन्क्लेव के नक्शे में भी सुविधा क्षेत्र आ अभाव है। ग्राहकों को लुभाने के लिए नक्शे में एक ओर रिंग रोड, दूसरी ओर 300 फीट चौड़ी सडक़ और तीसरी ओर 200 फीट चौड़ी सेक्टर रोड बताई गई है। खातीपुरा रेलवे स्टेशन के पास यह योजना सृजित की जा रही है।

-केशव विद्यापीठ रोड पर विकसित की जा रही शुभ एन्क्लेव में भी सुविधा क्षेत्र नहीं है। इसके नक्शे में 200 फीट और 80 फीट रोड पर तो दुकानें दर्शाई हैं।

Published on:
08 Apr 2025 05:41 pm
Also Read
View All

अगली खबर