जयपुर

Illegal Mining: खनिज विभाग का एक्शन मोड, खनिज माफियाओं की नींद उड़ी, जेसीबी समेत भारी वाहन जब्त

Mining Mafia: जयपुर में खनन माफियाओं पर शिकंजा, कई इलाकों में छापेमारी कर जब्त किए वाहन, अचरोल से सेज तक खनन विभाग का बड़ा ऑपरेशन, अवैध खनन का भंडाफोड़।
less than 1 minute read
May 23, 2025
खान विभाग की टीम ने अवैध खनन के विरुद्ध की कार्रवाई। फोटो-पत्रिका
खान विभाग की टीम ने अवैध खनन के विरुद्ध की कार्रवाई। फोटो-पत्रिका

Mining Department Action: जयपुर। राजधानी के अचरोल, जोबनेर, भांकरोटा, रायसर और सेज क्षेत्रों में खनिज विभाग ने अवैध खनन के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। इस कार्रवाई के दौरान विभाग ने अवैध रूप से खनिजों का परिवहन कर रहे 10 वाहनों को जब्त किया, जिनमें एक जेसीबी मशीन भी शामिल है।

खनिज अभियंता श्याम कापड़ी ने बताया कि टीम ने अचरोल थाना क्षेत्र से चुनाई पत्थर से लदी 2 ट्रैक्टर ट्रॉलियां, जोबनेर से 2 ट्रैक्टर ट्रॉलियां, भांकरोटा-दूदू क्षेत्र से गिट्टी से भरे 2 डंपर, रायसर थाना क्षेत्र से स्टोन खनन में लिप्त 1 जेसीबी, सेज क्षेत्र से बजरी से भरा 1 ट्रैक्टर ट्रॉली, और भांकरोटा से बजरी और गिट्टी से लदे 2 डंपर जब्त किए।

जब्त किए गए सभी वाहनों को संबंधित थानों में सुपुर्द किया गया है। खनिज विभाग की यह कार्रवाई प्रदेश में बढ़ते अवैध खनन पर अंकुश लगाने की दिशा में एक सख्त संदेश है।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी अवैध खनन के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जाएगा और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। यह कार्रवाई खनन माफियाओं के खिलाफ सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति को दर्शाती है।

Updated on:
23 May 2025 10:35 am
Published on:
23 May 2025 10:35 am
Also Read
View All
दिल्ली आंदोलन के बाद जयपुर लौट रहे CJP के आशुतोष रांका बोले- जब तक शिक्षा व्यवस्था ठीक नहीं होगी, चुप नहीं बैठेंगे

Patrika Exclusive: राजस्थान में कागजी निकली हरियाली! लगाए 11.57 करोड़ पौधे, सत्यापन में मिले केवल1.69 करोड़

राजस्थान के चीफ सेक्रेटरी वी. श्रीनिवास हटेंगे या रहेंगे? PM मोदी करेंगे फैसला! जयपुर से दिल्ली तक हलचल अचानक तेज़

Rajasthan Politics : क्या फिर खुलेगी गहलोत सरकार में 17 बार पेपर लीक की ‘बंद फ़ाइल’? मंत्री किरोड़ी की शिकायत- अमित शाह लेंगे फैसला

जयपुर: कजाकिस्तान से MBBS, FMGE में फेल…10 लाख में बनवाया फर्जी सर्टिफिकेट, सरकारी अस्पताल में इलाज कर रहा डॉक्टर अरेस्ट