7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Housing Scheme: जेडीए आवासीय योजना, 765 भूखण्ड़ों के लिए अब तक मात्र 3,234 आवेदन, लॉटरी 2 जुलाई को

JDA Plot Application: तीन योजनाएं, सैकड़ों भूखण्ड, पर दावेदार सिर्फ मुट्ठीभर! क्या है कारण? आठ दिन में ही दिखी उदासीनता, JDA की योजनाओं को नहीं मिल रही उम्मीद जैसी प्रतिक्रिया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Rajesh Dixit

•

Updated: 21 May 2025, 12:49 PM IST

Jaipur Development Authority will Launch 4 New Housing Farm House Schemes in March Month Bhajan Lal Government Waiting Green Signal

JDA Residential Scheme: जयपुर। जयपुर विकास प्राधिकरण की इन दिनों तीन आवासीय योजनाओं में भूखण्ड़ों के लिए आवेदन भरे जा रहे हैं। लेकिन इस बार इन तीनों आवासीय योजनाओं की दूरी शहर से काफी दूर होने के कारण लोगों में रुचि बहुत ही कम नजर आ रही है। लोगों की रुचि का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि तीनों आवासीय योजनाओं में कुल भूखण्ड़ों की संख्या 765 है, लेकिन अब तक मात्र आवेदन 3,234 ही जमा हो पाए हैं। ऐसे में एक भूखण्ड के चार ही दावेदार हैं।

दो योजनाओं में हजार का भी आंकड़ा पार नहीं

जेडीए ने इन योजनाओं के आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया 13 मई से शुरू हो चुकी है। अब तक आठ दिन पूरे हो गए हैं। बीस मई तक दो आवासीय योजनाओं में तो आवेदकों की संख्या का आंकड़ा हजार को भी पार नहीं कर पाया है। गंगा विहार आवासीय योजना में 963, यमुना विहार आवासीय योजना में 730 और सरस्वती विहार आवासीय योजना में 1541 आवेदन जमा हुए हैं। आवेदन 12 जून तक जमा किए जाएंगे। आगामी दो जुलाई को लॉटरी खुलेगी।


यह भी पढ़ें: सुनहरा मौका: रीको देगा 7100 औद्योगिक भूखण्ड, लॉटरी में बदल सकती है किस्मत, जानिए कब और कैसे करें आवेदन

एक नजर में जानें योजनाओं में भूखण्ड व आवेदकों की संख्या

1-गंगा विहार आवासीय योजना
कुल भूखण्ड -233
अब तक आवेदन जमा-963

2-यमुना विहार आवासीय योजना
कुल भूखण्ड-232
अब तक आवेदन जमा-730

3-सरस्वती विहार आवासीय योजना
कुल भूखण्ड-300
अब तक आवेदन जमा-1541

यह भी पढ़ें: ERCP Project: राजस्थान के 16 जिलों में जल क्रांति की दस्तक, अब आपके इलाके तक पहुंचेगा पानी