RIICO Land Allotment: जयपुर। राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास एवं निवेश निगम (रीको) द्वारा प्रत्यक्ष आवंटन योजना-2025 के द्वितीय चरण की शुरुआत 15 मई 2025 से की जा रही है। इस योजना के तहत लगभग 7100 औद्योगिक भूखण्ड ऑनलाइन आवेदन के लिए उपलब्ध कराए गए हैं। इनमें से 6300 भूखण्ड अनारक्षित हैं, जबकि अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग के लिए 253, महिला उद्यमियों के लिए 224, भूतपूर्व सैनिकों के लिए 118, बेंचमार्क दिव्यांगों के लिए 151, तथा सशस्त्र बलों/अर्धसैनिक बलों के मृतक आश्रितों के लिए 62 भूखण्ड आरक्षित किए गए हैं।