जयपुर

IMD Alert: मौसम विभाग ने अगले 3 घंटों के लिए जारी किया Yellow Alert

IMD Alert: राजस्थान में मानूसन से पहले बारिश शुरू हो गई हैं। प्रदेश में शनिवार को उमस से लोग परेशान रहे। चित्तौड़गढ़, कोटा, झुंझुनूं और जयपुर सहित कई जिलों में कुछ जगह बारिश हुई।

less than 1 minute read
Jun 25, 2023

IMD Alert: राजस्थान में मानूसन से पहले बारिश शुरू हो गई हैं। प्रदेश में शनिवार को उमस से लोग परेशान रहे। चित्तौड़गढ़, कोटा, झुंझुनूं और जयपुर सहित कई जिलों में कुछ जगह बारिश हुई। विभाग ने भरतपुर, झुंझुनू, चूरू, बीकानेर, अलवर, राजसमंद, पाली, सिरोही, उदयपुर, सीकर, करौली, दौसा, नागौर, जयपुर, अजमेर, टोंक, चित्तौड़गढ़, सवाईमाधोपुर, उदयपुर, बारां,भीलवाड़ा, कोटा, बूंदी जिले के लिए मेघगर्जन, आकाशीय बिजली के साथ बारिश और 40-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई है।

22 जिलों के लिए जारी किया Yellow Alert
भरतपुर, झुंझुनू, चूरू, बीकानेर, अलवर, राजसमंद, पाली, सिरोही, उदयपुर, सीकर, करौली, दौसा, नागौर, जयपुर, अजमेर, टोंक, चित्तौड़गढ़, सवाईमाधोपुर, उदयपुर, बारां,भीलवाड़ा, कोटा, बूंदी जिले में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। विभाग के अनुसार 40-60 किलोमीटर प्रतिघंटे की स्पीड से तेज हवाएं भी चल सकती है। मौसम विभाग ने कहा है कि कमजोर संरचनाएं,कच्चे घरों, दीवारों बिजली की लाइनों, पेड़ो आदि को नुकसान हो सकता हैं। ऐसे में सुरक्षित स्थान पर शरण लेवे, पेड़ों के नीचे शरण ना ले। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्लग निकाल दें। मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करें।


पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में 26-27 जून तक मानसून के पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग ने रविवार और सोमवार के लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि 26 से 28 जून के बीच राजस्थान के कोटा, उदयपुर संभाग व आसपास के इलाकों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के उत्तरी भागों में कहीं-कहीं हल्की मध्यम बारिश होगी।

Published on:
25 Jun 2023 09:23 am
Also Read
View All